
0 हादसे के बाद गाड़ी से निकलकर भागने लगी महिलाएं और चालक
0 हादसा राजकिशोर नगर के बिजलीं ऑफिस के पास की
बिलासपुर। तेज रफ्तार पीकअप राजकिशोर शनिमंदिर के पास खम्भे से जा भिड़ी, जिससे सीमेंट का खम्भा धराशायी हो गया, गाड़ी से चालक और दो महिलाएं निकली, ये तो गनीमत रहा कि खम्भे की लाइन नए बड़े खम्भे में शिफ्ट किया जा चुका है, नही तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
ये हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे शनिमंदिर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार पीकप छठघाट की ओर से स्पीड से आई और शनिमंदिर के पास रवि रिसोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर जैसे ही मुड़ी रफ्तार इतनी तेज थी कि पान ठेले की गुमटी के बगल के सीमेंट के खम्भे से जा भिड़ी, आसपास के लोग जब चिल्लाए दौड़े तब दहशत में आकर गाड़ी सड़ एक महिला एक युवती और ड्राइवर बाहर निकले।
जिस जगह पर ये हादसा हुआ वही पास में राजकिशोर नगर का विद्युत सबस्टेशन है।
