ब्रेकिंग

चांटीडीह जूना बिलासपुर बैराज की लेटलतीफी के लिए ठेकेदार का नहीं दोष, काम बढ़ने के कारण हुआ विलंब अब 31 मार्च तक चालू हो जाएगा बैराज….

Spread the love


बिलासपुर,,,, जल संसाधन विभाग के अफसरों की माने तो 2023 में पूर्ण होने वाला बैराज ठेकेदार की मनमानी के कारण नहीं बल्कि काम बढ़ने के कारण 2 साल और खींच गया… अफसर अब 31 मार्च तक बैराज का काम पूर्ण होने का दावा कर रहे है!
तत्कालीन कांग्रेस शासन काल में कुड़ूदंड शिवघाट और जूना बिलासपुर चांटीडीह बैराज का निर्माण शुरू कराया गया था! इस बैराज के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जीवन दयानी अरपा के पानी को रो नदी में बारों मासी जल भराव की व्यवस्था बनाना शहर के वाटर लेबल को नियंत्रित करना था! ठेका कंपनी को जनवरी 2023 तक काम पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया था! पर ठेका कंपनी ने 2025 अब तक काम पूरा नहीं किया…


CGDNA की टिम ने अरपा रपटा पर जाम लगने के कारण निर्माणाधीन बैराज से होकर जान जोखिम में डाल आनेजाने वाले वाहन चालकों की खबर प्रसारित कर बताया था! कि कैसे लोग अपने जान को जोखिम में डालकर बैराज के ऊपर सड़क से आवागमन कर रहे है! कार्यपूर्णता की अवधि को पूरे हुए 2 साल हो गए… पर ठेकेदार ने आजतक काम पूरा नहीं कराया… 2 साल की इस लेटलतीफी को लेकर जन संसाधन विभाग ने ठेका कंपनी पर आजतक कोई पेनाल्टी तक नहीं की… जल संसाधन विभाग के अफसरों की माने तो फाल्ट ठेका कंपनी का नहीं बल्कि काम बढ़ने के कारण निर्माण में विलंब हुआ दावा किया जा रहा है! कि अब केवल इलेक्ट्रिकल्स का काम बाकी है! केवल बिछाए जा रहे है! 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा….

000

बैराज को अभी आवागमन के लिए प्रतिबंधित किया गया है! लेट लतीफी के लिए ठेका फार्म जिम्मेदार नहीं है! काम बढ़ने के कारण बैराज के निर्माण में विलंब हुआ है! शासन ने ठेका फर्म को 31 मार्च तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है! 31 मार्च तक काम पूरा करा लिया जाएगा….


मधु कुमार चंद्रा
कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *