
00 दी धमकी आंदोलन में गए तो ठीक नहीं होगा कि जाएगी कड़ी कार्रवाई…
00 नाकामी छुपाने आंदोलन को कुचलने के प्रयास के लग रहे आरोप…
बिलासपुर,,, लापरवाही उजागर होने के बाद NSUI के मंगलवार को होने वाले सेंट्रल यूनिवर्सिटी के घेराव के ऐलान से यूनिवर्सिटी प्रशासन सकते में आ गया है! CGDNA की खबर के वायरल होते ही देर रात यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सभी हॉस्टलों में विद्यार्थियों की परेड लेकर उन्हें चमका रहे है! कि कल आंदोलन में गए तो ठीक नहीं होगा…! कठोर कार्रवाई की जाएगी…! छात्र नेता और हॉस्टल के एक विद्यार्थी के वायरल ऑडियो ने इसका जिक्र है!
यूनिवर्सिटी प्रशासन NSUI के आंदोलन को भूस्स करने के लिए विद्यार्थियों को चमका रहे है…! कुल मिलाकर आंदोलन को ध्वस्त करने पुरजोर कोशिश की जा रही है! जिससे आक्रोश और बढ़ रहा है…!
यूनिवर्सिटी प्रशासन में फजीहत का ये कोई पहला मामला नहीं है! यूनिवर्सिटी में कुछ भी हो जा रहा है! पिछले दिनों यूनिवर्सिटी के वन्य ग्राम कैंप के दौरान NSS के विद्यार्थियों से जबरिया धर्म विशेष की आराधना कराने का मामला भी सामने आ चुका है! यूनिवर्सिटी प्रशासन के अफसर पता नहीं क्यों यूनिवर्सिटी की फजीहत कराने में तुले हुए!
अब देखना होगा कि NSUI के मंगलवार को होने वाले घेराव और प्रदर्शन का कितना असर पड़ेगा…?




