
0 मामला भारी भरकम यूजर चार्ज और आईडी बन्द होने के खेल का

0 जोन और निगम मुख्यालय का चक्कर काटने के बाद पब्लिक कह रही, अब जो होगा देखा जाएगा
बिलासपुर / नगर निगम प्रशासन को शिकायत की दरकार है, यदि किसी को अपनी सम्पत्ति के टैक्स या भारीभरकम यूजर चार्ज को लेकर कोई समस्या है, तो वे निगम कमिश्नर के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराए उनके टेक्स का विधिवत भुगतान लिया जाएगां। वही उन्होंने यूजर चार्ज का भारीभरकम संकट खड़ा करने वाले तत्कालीन राजस्व वसूली करने वाली रांची की सपेरों कम्पनी पर भी एक्शन लेने की बात कही है।
शहर के नागरिक स्वतः अपने भवन और व्यवसायिक परिसर के टैक्स का भुगतान करने पहुंच रहे, पर किसी का आईडी लॉक है तो किसी का भारी भरकम यूजर चार्ज बकाया है। तो कोई कोरोना कॉल से उबरने के बाद इधर उधर से रकम का जुगाड़ कर टैक्स का भुगतान करने पहुँच रहे, पर उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा कि उनके परिसर का वेरिफिकेशन किया जाना है, तो किसी को यूजर चार्ज का पूरा भुगतान करने तो किसी को पार्ट पेमेंट का आदेश न होने समेत अन्य वजह बताकर लौटाया जा रहा,
जिसके चलते करदाता हलाकान है और जोन कार्यालय व निगम मुख्यालय विकास भवन का चक्कर काटने के बाद जो होगा देखा जाएगा कहकर लौट रहे।
इधर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे का कहना है कि अभी तक किसी भी व्यक्ति ने उनके समक्ष पार्ट पेमेंट या भकारी भरकम यूजर चार्ज के भुगतान में आ रही दिक्क्त को लेकर कोई शिकायत नही की है। उनका कहना है कि यदि किसी करदाता को दिक्क्त है तो वे अपनो शिकायत दर्ज कराए नियम कानून के तहत उनका टैक्स जमा कराया जाएगा। इतना ही नही उन्होंने गड़बड़ी के मामले में स्पेरो कम्पनी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।पर तत्कालीन ठेका कम्पनी ने आखिर निगम को कितने की चपत लगाई इसका जवाब वे भी नही दे सके और कहा कि देखवाना पड़ेगा ये उनके कार्यकाल के पहले का है।
ये है मामला
करदाताओं का कहना है कि सम्पत्तिकर के साथ बाहरी भरकम यूजर चार्ज को लेकर जब वे बिचके तो तत्कालीन ठेका कम्पनी स्पेरो के टैक्स कलेक्शन स्टाफ ने अपने सीनियर अथॉरिटी से चर्चा कर अपनी वसूली का आंकड़ा बढाने उस समय यूजर चार्ज को जीरो दर्शा उनसे टैक्स लेकर राहत देने की बात कही, भकारी भरकम यूजर चार्ज से छुटकारा मिलने पर टैक्स पैयरो ने धड़ाधड़ भुगतान किया, इसके बाद शासन ने कम्पनी का काम संतोषजनक न पाए जाने पर ठेका निरस्त कर दिया, उस समय चर्चा रही कि ठेका कम्पनी शहर के टैक्स पैयरो से सम्बंधित न सिर्फ पूरा डाटा ले गई वरन निगम को करोड़ो की चपत भी लगा गई, आखिर कितने का ये सवाल कई बार उठा लेकिन हमेशा जिम्मेदार पल्ला झाड़ ले रहे।
टेक्स पेयर नागरिकों का कहना है कि ये समस्या निगम प्रशासन और पूर्व अनुबंधित ठेका कम्पनी स्पेरो की है, इसका डंडा टैक्स पेयर नागरिकों पर क्यो…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 25, 2026रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गोलबाजार खोवा मंडी रहा गुलजार, छब्बू के दुकान पर रही ग्राहकों की रेलमपेल, दादा ने कहा शक्कर महंगी पर नही बढ़े मिठाइयों के दाम…!
UncategorizedAugust 25, 2026अभिव्यक्ति की आज़ादी ज्यादा या मान कम…? सीएम और डिप्टी सीएम द्वय के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से भड़के समर्थक आईडी धारक और कमेंट्स करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत…!
UncategorizedAugust 25, 2026नवनिर्मित बिलासपुर गौसेवा धाम परिसर का शुभारंभ 31 को, 4 दिवसीय गौ कथा होगा भव्य आयोजन…
UncategorizedAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में धाड़ से खुला 412 सिलेंडरों के गफलत का बड़का झोल, उपभोक्ताओं ने भी किया बखान, जारी प्रेस रिलीज में प्रशासन कन्फ्यूज…?



