ब्रेकिंग
Uncategorized

ACB की लगातार धाड़ के बाद भी नही रूक रहा भ्र्ष्टाचार, एरियर की राशि निकालने 10 हजार रिश्वत लेते बाबू और स्कूल की प्रिनिसिपल गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा/ एसीबी के लगातार धाड़ के बाद भी भ्र्ष्टाचार पर प्रभावी रोक न लग पाना चिंता का विषय है, अब जांजगीर-चांपा जिले के किरारी शासकीय स्कूल की प्रिंसिपल अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को एसीबी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये है मामला

किरारी स्कूल में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत मनीष राठौर ने बिलासपुर ACB में शिकायत की कि प्रोबेशन पीरियड पूरा होने पर सन 2025 में उनका नियमितीकरण हुआ। वर्ष 2022 से जून 2026 तक के वेतन वृद्धि का करीब 80 हजार रुपए के एरियर की रकम को निकलवाने के लिए प्रिंसिपल अंजुला सोनी ने उनसे 20 हजार रुपए की मांग की। बार-बार निवेदन करने के बाद रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए तय हुई। ACB ने शिकायत का सत्यापन कराने के बाद तय योजना के तहत उसे 10 हजार रुपए देकर स्कूल भेजा गया तो प्रिंसिपल ने खुद पैसे लेने के बजाय कर्मचारी विकास मसीह को रकम देने के लिए कहा।
शिकायतकर्ता ने जैसे ही विकास मसीह को 10 हजार रुपए दिए, इशारा मिळते ही ACB टीम ने विकास को धरदबोचा साथ ही आरोपी प्रिंसिपल अंजुला सोनी को भी गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई। ACB ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button