ब्रेकिंग

ड्यू एंड क्लियर-2, मामला मोपका सोसायटी के राशन गफलत कांड का, खाद्य नियंत्रक ने कहा कराएंगे जांच

Spread the love

बिलासपुर । मोपका के वार्ड नंबर 47 के शासकीय उचित मूल्य दुकान में कार्डधारियों के राशन कार्ड पर ड्यू का सील मार उनके 2-2, 3-3 महीने के चावल, शक्कर और नमक दाबी करने के मामले में एक तरफ जहाँ जैकर मामले को सलटाने में लगे है, वही खाद्य नियंत्रक मामले की जांच कराने की बात कह रहे है। अब किसकी चौसर में दम है ये तो समय बताएगा, क्योकि 5 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सवा 55 लाख के राशन गफलत का मामला अभी चर्चा में और एफआईआर की प्रत्याशा में है।
जिले में सरकारी राशन के गफलत के लगातार सामने आ रहे मामले ने पीडीएस सिस्टम की धनिया बोकर रख दी है। मीडिया में खबरें आने के बाद कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार अफसर जांच का फुग्गा छोड़ फाइल को ही दबाकर बैठ जा रहे। कही कुछ नही हो रहा, नया मामला राजकिशोर नगर मोपका वार्ड नंबर 47 के महिला शक्ति खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी सोसायटी के है।

गरीबो के चावल में डाका कब तक

मामला गरीबो के चावल में डाके का है, सवाल यह उठ रहा कि आखिर वो कौन सी ताकत है, जिसके इशारे पर जिले में सरकारी राशन के गफलत का सिंडिकेट चल रहा।

मंगला चौक का  मांडवाली सेंटर चर्चा में

लंबे समय से मंगला चौक का एक मांडवाली सेंटर चर्चा में है। बताया जा रहा कि इसी दुकान से सारी मांडवाली होती है।

ये है पीड़ित

मोपका के वार्ड नंबर 47 का मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कराई जाएगी।

अनुराग भदौरिया
खाद्य नियंत्रक, बिलासपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *