
बिलासपुर,,, टिकट वितरण को लेकर असंतोष और बवाल के बीच कांग्रेस खेमे से एक और बुरी खबर सामने आ रही है! पार्टी के पदाधिकारी और टिकरापारा क्षेत्र के पूर्व पार्षद लालटू घोष ने भी कांग्रेस से बगावत करते हुए, भाजपा को खुला समर्थन दे दिया है! इससे एक ओर जहां कांग्रेस की अंतरकलह और खुल कर सामने आ गई, वही भाजपा में खुशी की लहर है! भाजपा नेता अशोक विधानी ने अपने समर्थकों के साथ लालटू का स्वागत किया, हालांकि श्री घोष ने अभी भाजपा में शामिल होने की बात से इनकार करते हुए कहा, कि जहाँ उन्हें सम्मान मिलेगा वे वही जाएंगे,




