
बिलासपुर/ न्यायधानी बिलासपुर में रविवार दिवाली की रात होली और धूल पंचमी जैसा माहौल रहा। शोहदे रिवर व्यू- 2 समेत शहर भर में हुड़दंग मारपीट करते नजर आए, वही अंधेरे बदहाल गड्ढेदार सड़को से धूल गर्द उड़ने के कारण धूलपंचमी जैसा माहौल रहा।
ट्रिपल इंजन की सरकार के बाद भी बदहाल सड़को की मरम्मत के बजाय अभी तक केवल बयानबाजी है चल रही, सड़को पर काम नही दिख रहा, जबकि लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अफसरो को चेतावनी दी गई थी कि वे टेंडर- फेंडर सब प्रक्रिया पूर्ण कर ले ताकि बारिश के बाद सड़को पर काम दिखे। पर बावजूद इसके साल- साल भर से उघाड़कर छोड़ी गई उधड़ी बदहाल सड़को से अभी भी धूल के गुबार उठ रहे है। इससे सड़क किनारे रहने वाले रहवासी, कारोबारी व राहगीर सब हलाकान है। चाँटीडीह मंडी से साइंस कॉलेज रोड, चाँटीडीह- चिंगराजपारा- अपोलो- राजकिशोर नगर स्मृतिवन रोड- छठघाट- तोरवा रोड पिछले साल भर से धूल गर्द का हब बना हुआ है। जिससे कारोबारियो, रहवासियों और राहगीरों में एलर्जी और दमा- स्वांस की बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। पब्लिक के बीच चर्चा ये है कि क्या सरकार के पास वाकई सड़को की मरम्मत के लिए फंड नही है, या अफसरो में काम कराने की कूबत नही या फिर ठेकेदारों पर दबाव नही है, और यदि फंड है और अफसरो में कूबत है तो फिर सड़को पर काम क्यो नही दिख रहा... ?
रिवरव्यू में सरेराह आतिशबाजी, मारपीट

रिवर व्यू- 2 में सरेराह आतिशबाजी और जमकर मारपीट हुई, दो पक्ष के युवकों ने एक – दूसरे को दौड़ा- दौड़ाकर पीट डाला। दीपावली की रात पटाखे फोड़ने पर खूनी संघर्ष, दो समाज के लोगों में जमकर मारपीट होती रही। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
पी ले राजा,,, पी ले जानी,,,तोड़ डाले रिकार्ड 5 दिन में गटक गए 54 करोड़ की शराब

दिवाली पर्व के 5 दिनो में मदिरा प्रेमियों ने पुराने रिकॉर्ड को धवस्त करते हुए सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 5 दिन में 54 करोड़ की शराब गटक गए और दिवाली के बजाय होली मना डाला।
सरकण्डा में भी दे दनादन
दीपावली की रात सरकंडा के हरसिंगारपारा में गंधर्व समाज और यादव समाज के लोगों के बीच पटाखा फोड़ने
को लेकर जमकर मारपीट हुई, इलाके में तनाव की सूचना पर पहुँची सरकंडा पुलिस ने झगड़े को शांत करा दोनो पक्ष का बयान दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
सड़क हादसों में 921 तो, मारपीट के 160 मरीज पहुचे अस्पताल
दीपावली पर्व के दौरान सड़क हादसों में 921 लोग घायल होकर सिम्स पहुचे, इनमें से ग़म्भीर घायल 25 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी तरह मारपीट की वारदात में घायल 160 लोग अस्पताल पहुंचे, ग़म्भीर चोट आने के कारण इनमें से 10 मरीजों को भर्ती करना पड़ा, वही पटाखों से झुलसने के कारण 49 मरीज इलाज के लिए पहुचे इनमें 14 को भर्ती करना पड़ा। इसके अलावा आंखों में संक्रमण और चोट की शिकायत लेकर 6 मरीज सिम्स पहुंचे।
धुंए और संक्रमण के 20 मरीज भर्ती
दीपावली के दौरान पटाखों से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण के कारण सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर
पहुचे 20 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया।
