
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। सदन में राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में अनियमितता और अफसरों व नेताओ के बेटे- बेटियों के चयन राज्य में खाद-बीज संकट,सीजीपीएससी के गड़बड़ घोटाले, बस्तर के महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी भर्ती के गड़बड़झाले का मुद्दा उठा, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और रंजेश मूणत ने अपनी ही सरकार को इन मामलों को लेकर कटघरे में खड़े कर सवाल दागे।



प्रश्नकाल के दौरान विधायक राजेश मूणत ने राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में अनियमितता का मुद्दा उठाया गया. इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा भी हुआ. विपक्ष ने इस सरकार में परीक्षा होने दोषियों को बचाने का आरोप लगाया. साथ ही भूपेश बघेल ने मामले में सीबीआई की जांच की मांग की. इसके बाद विपक्ष ने बहिर्गमन किया. विधायक श्री मूणत ने पूछा कि राजस्व निरीक्षक की परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए प्रक्रिया क्या थी? राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जवाब देते हुए सदन में कहा कि परीक्षा की प्रक्रिया विधानसभा चुनाव से पहले हुई परिणाम जारी होने के बाद शिकायत आई जांच में अनियमितता पाई गई है,
EOW जांच कर रहा है. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सीजीपीएससी की तरह इसमें भी बड़ी जांच होगी. निचले स्तर तक जांच हो रही है…
राजेश मूणत ने फिर सवाल दागा की जब रिपोर्ट में अफसरों और नेताओं के पत्नी जीजा, साली के एक साथ बैठे होने की बात सामने आ चुकी तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? जिस पर राजस्व मंत्री ने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए जांच का जिम्मा EOW को सौपा गया है, आने वाले सत्र से पहले इस पर कार्रवाई हो ये सुनिश्चित करेंगे.
विपक्ष ने हंगामा तब मचाया जब विधायक श्री मूणत ने कहा कि पीएससी समेत ये सारे घोटाले पूर्व सरकार के हैं, उन्होंने परीक्षा की सारी जानकारी सांझा करने की मांग करते हुए पूछा कि EOW को जांच का आदेश किसने दिया. राजस्व मंत्री ने बताया कि विभाग ने EOW जांच के लिए कहा है।
पूर्व सीएम विधायक

भूपेश बघेल ने सवाल किया कि जब परीक्षा 2024 में ली गई तो आरोप उनके शासनकाल पर क्यो, जिस पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि परीक्षा जनवरी 2024 में हुई. इस पर विपक्ष ने कहा कि इस समय भाजपा सरकार थी, इसे लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नारे लगाए. इस पर भूपेश बघेल ने सरकार पर भ्रष्टाचार और दोषियों को बचाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इस भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
खाद संकट पर सदन में हंगामा
शून्यकाल में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में खाद-बीज संकट का मुद्दा उठाते हुए. इस पर स्थगन स्वीकार कर चर्चा की मांग रखी। भूपेश बघेल ने भी इसका समर्थन करते हुए सरकार पर खाद उपलब्ध कराने में नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके चलते
किसान बाहर बाजार से दोगुने दाम पर खाद खरीदने विवश कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सरकार का बचाव करते हुए किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए जागरूक करने और वैकल्पिक खाद के उपयोग के लिए प्रशिक्षण देने की बात रखी। उन्होंने कहा कि फास्फोरस खाद की आपूर्ति प्रभावित हुई पर पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई नैनो उर्वरकों के उपयोग की अनुशंसा की गई है. बड़ी तादाद में इसका भंडारण भी किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इसे
वैश्विक समस्या बताते हुए कहा कि एनपी उर्वरक और पोटाश का भंडारण लक्ष्य से ज्यादा हुआ है अब तक 28 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी हो चुकी है, जो पहले से ज्यादा है.
सीएम ने कहा चल रही कर्मा यूनिवर्सिटी के भर्ती कांड की जांच होगी कार्रवाई
वही सदन में बस्तर के महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी की भर्ती मामला भी गुंजा भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने प्रश्नकाल में यहां सेटअप अनुसार पदों की भर्ती का मामला उठाते हुयर पूछा कि कितनी पदों की भर्ती स्वीकृत है? भर्ती के लिए क्या आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया? हां तो जानकारी बताए? भर्ती के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई यदि हा तो कब और कार्यवाही क्या हुई?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसका जवाब देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी के 59 शैक्षणिक पदों पर प्राध्यापक- 10, सह प्राध्यापक- 19, सहायक प्राध्यापक- 30 की भर्ती के लिए गत 5 अक्टूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया गया है. 10 में से 8 विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है. जिसपर श्री चंद्राकार ने भर्ती में मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि 46,54,42,48 साल के व्यक्तियो को सलेक्ट किया गया है, जबकि 40 के ऊपर के व्यक्ति की भर्ती नहीं की जा सकती?? इसकी पूरी जांच करवाने की घोषणा कर दे? सीएम ने कहा कि शिकायतों के आधार पर जांच कमेटी का गठन किया गया है. जांच चल रही है रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

