0 आये दिन होता है शराब भट्टी के सामने दंगा, पुलिस भी जाने हिम्मत नही करती
0 वारदात स्थल से चंद कदम दूरी पर मिली खून से लथपथ लाश, कही कनेक्शन तो नही


बिलासपुर. शहर में कानून व्यवस्था के हालात लगातार बिगड़ते जा रहा। राहगीरों का सड़क पर आवागमन मुश्किल हो गया है । सोमवार रात चिंगराजपारा शराब भट्टी के पास करीब पौने घण्टे तक सरेराह मारपीट चलता रहा। महिला पुरुष सब हाथ मे चापड़ लाठी रॉड लेकर एक दूसरे पर हमला करते दिखे। इसके बाद सुबह कुछ दूरी पर अमरैयापारा चौक के पास स्वामी आत्मानन्द स्कूल परिसर में एक ई रिक्शा चालक की खून से लथपथ लाश मिलने की खबर आई।
स्कूल परिसर में उसकी ई रिक्शा भी खड़ी मिली उसकी पहचान छिपाने मृतक के सिर को पत्थर से कुचला गया है। ई रिक्शा से मृतक की पहचान लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी 36 वर्षीय सत्यनारायण यादव के रूप में हुई। वह किराए पर मकान लेकर अपने परिवार से अलग अकेले रहता था। मंगलवार सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक के स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर मुहल्लेवासियों ने उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी देखी और इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी।

सूचना पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनो को तलब कर उनसे और आसपास के रहवासियों से पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौप दिया।

बताया जा रहा है कि वह रात में ई रिक्शा चलाने निकला था। वह यहां कैसे पहुँचा उसके साथ कौन था। चिंगराजपारा के झगड़े से इसका कोई कनेक्शन तो नही
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही। मौके से उस खून लगे पत्थर को भी जब्त किया गया है जिससे कुचलकर मृतक की हत्या की गई है।
सुबह 8 बजे मांगे एम्बुलेंस
मौका मुआयना और लोगो से पूछताछ के बाद सुबह 8 बजे निगम के वाहन शाखा में फोन घनघना एम्बुलेंस की मांग की गई। इसके बाद मृतक की लाश को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

