ब्रेकिंग

ब्लॉक 3 चिंगराजपारा में ब्लॉक अध्यक्ष हितेश के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दिया धरना, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बन्द करने और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगाए नारे…

Spread the love

बिलासपुर/ ब्लॉक 3 अरपापार सरकण्डा चिंगराजपारा अमरैया चौक पर ब्लॉक अध्यक्ष हितेश देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में पेपरलीक कांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी भांजने के विरोध में जमकर नारेबाजी कर केंद्र की मोदी सरकार को कोसते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

बारिश के बावजूद चौराहे पर आक्रोशित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टेंट और चोंगा लगाकर केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए पूछा कि पेपरलीक कांड से प्रभावित विद्यार्थी क्या गुंडे बदमाश है, जिन पर बेरहमी पूर्वक लाठियां बरसाई गई। वक्ताओं ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषी अफसरो पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासनकाल में लगातार पेपर लीक हो रहे, लाखो छात्रों के भविष्य से खुला खिलवाड़ किया जा रहा, नतीजतन अपनी काबिलियत के बल पर अफसर बनने का सपना देखने वाले युवक युवतियों को हताश निराश होकर आत्महत्या करनी पड़ रही, विरोध करने पर डंडे बरसाए जा रहे,,, जबकि दावा सबका साथ सबका विकास का था, पर नेताओ और अफसरो के बच्चों और रिश्तेदारों को अफसर बनाने पर्चे लीक कर युवाओं के सपने को तोड़ा जा रहा। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हितेश देवांगन, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *