
बिलासपुर/ शुक्रवार को रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली चौक पर दो पक्षो के बीच विवाद के बाद जमकर बवाल मचा रहा। दोनो ओर से जमकर पथराव हुआ नारेबाजी हुई सभी थानों की पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से बल बुलाना पड़ा। मामले को बिगड़ता देख खुद एसएसपी को सड़क पर उतरना पड़ा।
हंगामा दुबारा तब शुरू हुआ जब एसएसपी रजनेश सिंह ने हिंदूवादी नेता रामसिंह और उसके समर्थकों को चर्चा के लिए थाने बुलाया और दूसरे पक्ष से दनादन पथराव होने लगा। कई लोगो के सिर पर चोटे आई, इज़के बाद नारेबाजी होने लगी पटाखे जलाकर फेकने लगें। हेलमेट और हाथों में नेट लिए पुलिस को असहाय देख लोग भड़कने लगे।
पुलिस ने छोड़ा आशु गैस
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हालात को नियंत्रित करने लाठी भांजकर आशु गैस छोड़ना पड़ा।
