ब्रेकिंग

नमाज कांड से गरमाया माहौल, प्रदर्शन से सीयू में टेंशन मांगी दो दिन की मोहलत, पुलिस प्रशासन ने गठित की टीम होगी कार्रवाई

Spread the love

बिलासपुर । नमाज कांड में फजीहत और विरोध झेल रहे सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट सौंपने दो दिन की मोहलत मांगी है। वही पुलिस प्रशासन ने भी जांच कमेटी का गठन कर इस गम्भीर मामले में कार्रवाई की बात कही है।
4 मुस्लिम छात्रों के साथ डेढ़ सौ से अधिक हिन्दू विद्यार्थियों पर दबाव डालकर एनएसएस कैंप में नमाज पढ़ाने का मामला गरमा गया है।

मामले में कुलपति और एनएसएस समन्वयक को हटाने बुधवार को एबीवीपी और हिन्दू संगठनों ने कुलपति का घेराव कर प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन नारेबाजी कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जिससे पूरे दिन सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल मचा रहा, पुलिस को हालात क़ाबू में करने गर्मी में पसीने बहाने पड़े।
इस घटना की देश भर में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। इससे सकते में आई पुलिस ने जब कार्रवाई के लिए दबाव बनाया तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी और विभागीय जांच की रिपोर्ट आने का हवाला दे दो दिन की मोहलत मांगी। पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच और कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया है। विभागीय जांच और फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट, पीड़ित विद्यार्थियों और अफसरों के बयान के बाद पुलिस प्रशासन आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

अक्षय प्रमोद सभद्रा, सीएसपी सिटी कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *