ब्रेकिंग

न्यायधानी में आमजन इतने असुरक्षित, घर के सामने शराबखोरी से मना करने पर फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर जानलेवा हमला

Spread the love


0 शराबियों के लिए सुशासन जैसा माहौल
0 मुख्यमार्ग से लेकर गलियों तक किसी के भी दरवाजे में जमा ले रहे महफ़िल

बिलासपुर। न्यायधानी में अब आमजन अपने घर अपने दरवाजे तक मे भी सुरक्षित नही है। शुक्रवार- शनिवार रात जब फोटो जर्नलिस्ट ड्यूटी से घर पहुँचा तो
शराबी उनके घर के दरवाजे पर शराब पी रहे थे। मना करने पर शराबी युवकों ने उनके साथ मारपीट की और आवाज सुनकर निकले उनके बुजुर्ग पिता से भी मारपीट की घायल
फोटोजर्नलिस्ट और उनके पिता को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र जुनाबिलासपुर कतियापारा का है, जहां अखबार का फोटो जनलिस्ट शेखर गुप्ता कार्यालय से काम खत्म कर जैसे ही अपने घर के दरवाजे पर पहुचे तो उसके घर के बाहर मजमा लगाकर झुंड में कुछ लोग शराब पी रहे थे। शेखर ने उनसे वहां से उठने कहा तो भड़के शराबियों ने गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट करने लगे। बेटे की आवाज सुन बाहर निकले पिता ने जब बेटे को बचाने की कोशिश की तो शराबियों ने उसके पिता को भी बुरी तरह पीट डाला। वारदात की सूचना पर पहुचीसिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी राहुल सिंह, मिथलेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया, अन्य आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस जल्द अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने दावा कर रही है।
इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था को आइना दिखा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *