ब्रेकिंग
Uncategorized

विकास तो दूर शुद्ध पेयजल तक मुहैया नही करा पा रहा न्यायधानी का नगर पालिक निगम, नाले- नालियों के अंदर गंदे पानी के बीच डूबे पाइप लाइन का पानी पीने विवश है विद्यानगर के करदाता

0 मंडरा रहा जनस्वास्थ्य का खतरा मोहल्लेवासी सड़क पर

0 बोले वार्ड पार्षद से लेकर निगम के जिम्मेदारों तक कर चुके शिकायत कोई सुनवाई नही

बिलासपुर/ 11 अरब के बजट वाला न्यायधानी का नगर पालिक निगम विकास तो दूर शहर के पॉश कालोनी विद्यानगर के रहवासी करदाताओं को शुद्ध पांनी तक नही पिला पा रहा। सफाई और निर्माण की खामियों के कारण गन्दगी से अटे नाले- नालियों के अंदर से गुजर रहे पाइप लाइन के पानी के सेवन से जनस्वास्थ्य का खतरा मंडराने की शिकायत भी ऊपर से नीचे तक कि जा चुकी है, पर कोई सुनने वाला नही नतीजतन नागरिक अब मीडिया के जरिये अपनी आवाज जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अफसरों तक पहुचाने प्रयास कर रहे है…
ये तस्वीरें शहर के पॉश कालोनी विद्यानगर गली नम्बर R 5 गंगाराम बाड़ा…की है,,,


आप खुद देखिये कैसे यहां के रहवासियों के घरों में पाइप लाइन के जरिये पहुचने वाला पानी सफाई के अभाव में गन्दगी से भरे नाले- नालियों के अंदर से गुजर रहे पाइप लाइन के जरिये घरों तक पहुँच रहा है, नागरिक बता रहे कि वे लोग वार्ड पार्षद से लेकर निगम के जिम्मेदार अफसरों के समक्ष दूषित जल की सप्लाई से जनस्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे का हवाला दे गुहार लगा चुके है पर कोई सुनने वाला नही…?
विडम्बना है कि जब जब जलजनित बीमारियों का संक्रमण होता है, निर्दोष नागरिकों की जान जाती है तब-तब पूरे शहर के पाइप लाइन का सर्वे कराकर पाइप लाइन को नाले नालियों से बाहर शिफ्ट करने कागजी घोड़ा दौड़ाया जाता है, पर जैसे ही स्थिति सामान्य होती है कागजी घोड़े को नाली में डुबो दिया जाता है नतीजतन आज तक इसका निदान नही हो सका विकास तो दूर की कौड़ी है…

सुनिए वे क्या कह रहे है…?

अमित लोगिनी
रानी मानिकपुरी
जिया लोगिनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button