ब्रेकिंग

जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष रजनीश ने कहा लिमिट की बात नही, ज्यादा से ज्यादा अन्नदाताओं को भुगतान मिल सके इसलिये बनाई गई है व्यवस्था

Spread the love

बिलासपुर/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नए अध्यक्ष रजनीश सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की सवाल लिमिट का नही पीक अवर में ज्यादा से ज्यादा किसानों को उनके उपज का मूल्य दिलाना और अन्नदाताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में नए ब्रांच खोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नई शाखाए खोली जाएगी । किसानों को उनके उपज के भुगतान की व्यवस्था तय समय पर न होने के सवाल पर उन्होंने कहा,मंडी में इसकी व्यवस्था बनाने सरकार प्रतिबद्ध है, किसानों के पास एटीएम की सुविधा है, यदि किसान को ज्यादा रकम की जरूरत है तो इसकी व्यवस्था बनाई जाएगी। लिमिट की कोई बात नहीं है । उद्देश्य केवल इतना है कि ग्रामीण क्षेत्रो में समय पर पैसा नही पहुच पाता और ज्यादा से ज्यादा किसानों को भुगतान मिल सके इसलिये ये व्यवस्था बनाई गई है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *