
बिलासपुर / मनरेगा, अफीमकाण्ड के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 17 मार्च को विधानसभा के घेराव को लेकर शासन- प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। कांग्रेसी जहा ब्लॉक- ब्लॉक में बैटक कर रणनीति बना रहे वही पुलिस प्रशासन भी इससे निबटने दमखम लगा रही।
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के के अध्यक्ष द्वय ने बताया कि शंकर नगर और पंडरी इलाके से कांग्रेस का जत्था विधानसभा के घेराव के लिए रवाना होगी। इसकी तैयारी के लिए अलग अलग प्रभारी नियुक्त कर बैठके की जा रही है, बिल्हा, , रतनपुर, कोटा, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी में बैटक चल रही, विलासपुर की बैठक शनिवार 14 मार्च को आयोजित की गई है। जहां तक मुद्दों का सवाल है तो मनरेगा, ताजा अफीम की खेती कांड समेत प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों को भी मुखरता से उठाएंगे।
बिलासपुर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को लाने- ले जाने की व्यवस्था बनाई जा रही है, कल को बैटक में रणनीति तय कर सारा कुछ तय किया जाएगा।




