ब्रेकिंग
Uncategorized

बारिश थमते ही प्रशासन ने बढाया सड़को पर डामरीकरण के लिए दबाव, तो ठेकेदारों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप युद्ध के कारण डामर, डीजल सब महंगा होने का हवाला दे कहा रेट बढ़ाव…

बिलासपुर / सड़कों पर डामरीकरण करने का दबाव बढ़ने पर नगर निगम ठेकेदार संघ ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौप खाड़ी देशो में युद्ध की परिस्थिति के कारण पेट्रोलियम पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि का हवाला देते हुए पीडब्ल्यूडी की तरह बढ़े हुए दर को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त मूल्य वृद्धि प्रदान करने की मांग की है।


संघ ने निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि
गत मार्च-अप्रैल माह में युद्ध की परिस्थिति के कारण डामर संबंधित सभी पदार्थों के दरो में बेतहाशा एवं अप्रत्याशित वृद्धि हो गई है, इसलिए उक्त दर पर कार्य करना संभव नहीं है, अतः डामर, ईमल्शन,डीजल और अन्य सामग्री के दरों में अतिरिक्त मूल्य वृद्धि प्रदान करें, चूंकि पूर्व में पी.डब्ल्यू.डी. में भी उक्त अतिरिक्त मूल्यवृद्धि प्रदान की गई है, मुंगेली, बिलासपुर एवं सक्ती डिविजन पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा अंतर की राशि का भुगतान किया गया है ताकि सारे कार्य सुचारू रूप से समय पर पूर्ण किया जा सकें


ठेकेदारों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि

-1. उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन
एवं विकास विभाग,
-2. सचिव छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,
-3. संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, को भी भेजी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button