ब्रेकिंग
Uncategorized

भाजपा का पैरोट मोड और महँगाई पर उठे सवाल, तो धरम बोले महंगा है तो छोड़ दे प्याज…

0 कहा पीएम मोदी के सेवा के 21 वर्ष पूरे होने पर पखवाड़ा नही सेवा मलह मनाएंगे
0पीएम मोदी के जन्मदिवस पर देश भर में 17 सितंबर से 20 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

बिलासपुर/ बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को इस बार पखवाड़ा के बजाय पूरे एक माह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा से संकल्प के रूप में मनाने का आव्हान करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस तरह बार बार उपलब्धियों का ढिंढोरा पीटने और जताने की जरूरत क्यो पड़ रही पूछने पर वे असहज हो गए वही प्याज के बढ़ते दाम को लेकर सवाल उठा तो उन्होंने कहा दिया कि प्याज खाना छोड़ दीजिए।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रह चुके बिल्हा विधायक श्री कौशिक ने कहा की अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और देश के प्रधानसेवक के तौर पर 25 वर्ष पूर्ण कर रहे है, उन्होंने अपने 25 साल के इस सेवा को जनसेवा ही प्रभु सेवा माना, विधायक श्री कौशिक ने इस 14 साल में देश मे आये बदलाव को बताते हुए अन्न योजना से लेकर वंदे भारत, बुलेट ट्रेन और हवाई सुविधा का बखान किया तो सवाल उठे कि कभी सरकार की उपलब्धियां तो कभी पूर्व पीएम इंदिरागांधी के आपातकाल को बार बार गिनाने की जरूरत क्यो पड़ रही…
क्यो भाजपा कभी आपातकाल कभी जीडीपी बढ़ने तो कभी सरकार की उपलब्धि जनता के सामने करन तोते की तरह रट्टा लगा रही पत्रकारों ने आज पूछ ही लिया कि पब्लिक जानना चाह रही कि जब आपने अच्छे काम किये अनगिनत उपलब्धियां हासिल की तो बार- बार जनता के सामने इसका बखान क्यो…?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button