
बिलासपुर। सिम्स में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत से मचे बवाल को लेकर कलेक्टर अवनीश शरण ने शनिवार को सिम्स का जायजा लिया।कलेक्टर ने 56 वर्षीय महिला की मौत की जांच के लिए टीम गठित कर टीम को को 3 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा साथ ही लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही।



अस्पताल अधीक्षक डॉ सुजीत नायक ने बताया कि समिति ने जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर ने अस्पताल में ऐसी व्यवस्था शुरू करने प्रस्ताव तैयार करने कहा जिसमें मरीज को केवल एक बार ही पंजीयन काउंटर पर आना पड़े। इसके बाद मरीज को सीधे ही सम्बन्धित विभाग में उपचार के लिए रखा जाए। मरीज के परिजन पंजीयन कक्ष में सारी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी कर सकें। निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण में साथ थे। कलेक्टर ने अस्ताल की सफाई व्यवस्था का हाल भी देखा और गंदगी देख तीन बार सफाई करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि साफ सफाई में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यहां के निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कैजुअल्टी और गार्डन के पास नाली निर्माण टॉयलेट ड्रेनेज सिस्टम का कार्य हर हाल में एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न वार्डों का भृमण कर अस्पताल से मिल रहे भोजन, इलाज और दवाइयों की जानकारी ली। परिजन शेड के किनारे ड्रेनेज को ठीक करने को कहा है। उन्होंने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, गार्डन, किचन शेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। और डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने निर्देश दिए।
डॉक्टर बेन बनाए गए पीआरओ-
कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रोफेसर ए. आर. बेन,को पीआरओ बनाया गया है। उन्हें अपने मोबाइल नम्बर 79999-01856 को 24 घण्टे चालू रखने और पर मीडिया को तत्परता पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराने कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

