ब्रेकिंग

सिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी पर महिला चिकित्सक ने लगाया छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप, राजधानी तक मचा हड़कंप डीन ने लिया एक्शन, एचओडी को परीक्षा कार्य से किया बाहर

Spread the love


0 डॉक्टर फेडरेशन और सीएम से लगाई न्याय की गुहार 0 इस डॉक्टर के खिलाफ 3 मामले पहले भी आ चुके

0 मुख्यमंत्री तक पहुची शिकायत

बिलासपुर । प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल सिम्स के महिला चिकित्सक ने मेडिसिन विभाग के एचओडी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर ने पत्र लिखकर इसकी शिकायत डॉक्टर्स फेडरेशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और डॉक्टर्स फेडरेशन ने सीएम विष्णुदेव साय से कर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता पोस्ट ग्रेजुएट रेसिडेंट और पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा है जिसने मेडिसन विभाग के एचओडी पर अनुचित व्यवहार, उत्पीड़न और अनुचित स्पर्श का आरोप लगाया है। इससे पूर्व भी सिम्स में महिला डॉक्टर के उत्पीड़न का मामले सामने आ चुके है। मामले की शिकायत मिलते ही डीन ने बैठक आयोजित कर एचओडी को परीक्षा कार्य से पृथक कर दिया है। अपने पत्र में उत्पीड़न की विस्तार से जानकारी देते हुए महिला डॉक्टर ने आठ माह से मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।


क्या कर रही विशाखा कमेटी


सिम्स में इस तरह की यह पहली घटना नहीं हैं इस्से पहले भी करीब आधा दर्जन से अधिक मामले आ चुके भी लेकिन कार्यस्थल पर महिला स्टाफ के साथ उत्पीड़न रोकने गठित विशाखा कमेटी ने आज तक इसे गम्भीरता से नही लिया नतीजतन सिम्स में पास एक्ट के नाम से गठित ये कमेटी महिलाओ के लिए केवल अभिशाप बनकर रह गई। यही वजह है कि ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद है।

एचओडी ने दी सफाई

हमने मेडिसिन विभाग के एचओडी से सम्पर्क कर उंडे चर्चा को तो उन्होंने अपनी सफाई में महिला डॉक्टर पर मरीजो को महंगी दवाइयां लिखकर कमीशन खाने, मरीजो से बदसलूकी करने समेत कई गम्भीर आरोप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *