

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार पिकअप के नहर में पलटने से 2 बच्चे और 3 महिलाएं बह गई वही 5 लोगों ने नहर से निकलकर अपनी जान बचा ली ।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी जर्वे के पास का है। करीब 12 लोग पिकअप में सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर छठी कार्यक्रम में जा रहे थे।


इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता लोगो की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि 2 बच्चे और 3 महिलाएं तेज बहाव में बहे हैं। इस हादसे के बाद पानी को रोककर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



