ब्रेकिंग

5 लाख लोग मुफ्त इलाज और हजारो बच्चे शिक्षा से वंचित, भड़के कलेक्टर ने मातहतों से पूछा कर क्या रहे आप लोग, दिया संकेत कायदे में रहे तो फायदे में रहेंगे


0 30 जून तक आयुष्मान योजना से वंचित 5 लाख लोगों का कार्ड बनाने
0 स्कूल खुलने से पहले शिविर लगा विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र बनाने
0 बेझोल युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों में व्यवस्था बनाने दिए निर्देश

0 कहा सोमवार मंगलवार मुख्यालय में बैठ कर जनता का काम

बिलासपुर।  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बुधवार को मंथन सभागृह में अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की योजनओं और लंबित मामलों के की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 5 लाख लोगों के पास अभी भी आयुष्मान कार्ड न होने पर नाराजगी जताई। वही बिल्हा में बिजली विभाग को मिले आवेदन के निराकरण के मामले में गैरजिम्मेदार अधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी करने निर्देश दिए।


कलेक्टर ने वंचित 5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड हर हाल में 30 जून तक शतप्रतिशत बनाने, शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों की समस्या को युक्ति युक्तकरण के जरिये पटरी पर लाने और अफसर व कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर न जाने, सिविल सेवा आचरण नियमों का पालन करते हुए समय पर कार्यालय पहुंचने और सप्ताह में सोमवार-मंगलवार को कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन की समस्या सुनकर उनका निदान करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अब शासकीय कार्य में अनुशासन हीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने
भू-अर्जन की प्रक्रिया को तत्काल करने कहा ताकि जमीन का नामांतरण के नाम विवाद विवाद और फजीहत पर रोक लग सके। इसके साथ ही स्कूल खुलने से पहले विद्यार्थियों के जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने शिविर लगाने। हाई कोर्ट एवं न्यायायल से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण कर पालन प्रतिवेदन भेजने निर्देश दिए हैं।
बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जिले अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *