ब्रेकिंग

ग्रामीणों की शिकायत और कलेक्टर के निर्देश पर जागा सरकारी अमला, रोड किनारे डंप 70 ट्रैक्टर अवैध रेत जब्त

Spread the love

तखतपुर
टेकचंद कारड़ा

बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश का असर सम्भागीय मुख्यालय में हो न हो तखतपुर में तो है। तभी तो तखतपुर एसडीएम ने 7 0 ट्रैक्टर अवैध रूप से डंप कर रखे रेत को जप्त करने की कार्रवाई की।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद राजस्व, खनिज और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम घुटकू में कार्रवाई करते हुए 70 ट्रैक्टर डंप कर रखे अवैध रेत को जब्त किया गया।


बताया जा रहा कि ग्रामीणों ने कलेक्टर को वीडियो भेजकर रेत के अवैध डंपिंग की शिकायत की तब कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम शिवकुमार कंवर ने संयुक्त टीम के साथ मौके पर दलबल के साथ पहुंचकर जांच की। पाया गया कि घुटकू निवासी कुलदीप लोनिया द्वारा अरपा नदी से अवैध रूप से खनन कर सिंगारबाड़ी में रेत डंप कर रखा है।

डंपिंग लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर लगभग 70 ट्रैक्टर (210 घन मीटर) रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। आगे खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *