ब्रेकिंग

मैं जियत हावव साहेब गया बाई के इतना कहते ही कलेक्टर जनदर्शन में मची खलबली, सब हड़बड़ाकर देखने लगे, पीड़िता ने बताया आधार कार्ड में उसे मृत दर्शाने के कारण वह भोग रही संकट… पूछा कब कटेगा कंटक…

Spread the love

बिलासपुर/ कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को तब खलबली मच गई जब मस्तूरी क्षेत्र की वृद्धा ने कलेक्ट के समक्ष गुहार लगाई की मैं जियत हवव साहेब
मोरो समस्या के निदान कर देता।

पचपेड़ी निवासी गया बाई कुर्रे पति शिवप्रसाद ने कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में कहा कि
उसके आधार कार्ड नंबर 9359 4881 1248 में उसे मृत दर्शा दिया गया है। जिसके कारण उस पर संकटो का पहाड़ टूट गया है, न राशन दुकान वाले उसे राशन देने तैयार है, न महतारी वंदन का लाभ मिल रहा न पेंशन का न अन्य किसी शासकीय योजना का इसीलिए वह सशरीर पूरा दस्तावेज का पुलिंदा लेकर कलेक्ट्रेट जनदर्शन में गुहार लगाने पहुंची है कि देख लेवा मैं जियत हावव वृद्धा का इतना कहना था कि सब हड़बड़ाकर उसे देखने लगे। महिला ने बताया कि वह कई महीने से इसी के चलते
बहुत सारी परेशानियो का सामना कर रही उसके सारे कार्य रुक गए है। गया बाई ने समस्या का तुरंत निदान करते हुए उसके आधार नंबर 9359 4881 1248 को पुनः प्रारम्भ करने की मांग की है।

गया बाई ने प्रस्तुत किया

  1. आधार कार्ड का पंजीयन स्लिप
  2. आधार कार्ड
  3. राशन कार्ड की प्रति
  4. आधार डीएक्टिवेट की प्रति
  5. जीवित प्रमाण पत्र
  6. वोटर आईडी
  7. बैंक खता
  8. जीवित शपथ पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *