ब्रेकिंग

कांग्रेस की कमान अब युवाओं के हाथ, सिधांशु को शहर और महेंद्र को जिला कांग्रेस कमेटी का दायित्व

Spread the love

बिलासपुर. आखिरकार एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ के 41 जिला व शहर अध्यक्षो की सूची जारी कर दी । बिलासपुर से महेंद्र गंगोत्री को जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है तो सिधांशु मिश्रा को शहर कांग्रेस कमेटी का।

विधानसभा, लोकसभा और निकाय चुनाव मे कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से संगठन में बदलाव की मांग उठ रही थी। लंबे समय से जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्षो की नियुक्ति का इंतजार था, तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार रात एआईसीसी ने छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित 41 जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षो की सूची जारी कर दी। बिलासपुर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व इस बार युवाओं को सौंपा गया है, जिससे युवाओं में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *