0 भगवामय रहा पूरा शहर सुबह से रात तक जगह- जगह भंडारा
0 मन्दिरो में मंगलमूर्ति के दर्शन करने लगी भीड़


बिलासपुर। श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर शहर समेत अंचल भर में हनुमान मन्दिरो में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। गली गली में हनुमान जी का प्रकटोत्सव मनाने बाजे गाजे और भोग भंडारे की धूम रही।
शाम को विभिन्न मोहल्लों से भगवान श्री राम और श्री राम भक्त हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का सदर और गोलबाजार में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओ को भोग भंडारे शर्बत और मिठाइयों का वितरण किया गया।
चाटापारा तिलकनगर, गोड़पारा नदी किनारे शिव हनुमान मंदिर, गोलबाजार हनुमानमन्दिर, मनोहर टाकीज जूना बिलासपुर हनुमान मंदिर और राजकिशोर नगर शनि साईं धाम समेत शहर के सभी मन्दिरो में श्री राम भक्त श्री हनुमानजी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
शाम को जगह जगह श्री हनुमान चालीसा और सुंदरकांड, रामरक्षा सूत्र का पाठ और भगवान श्री राम की स्तुति कर भगवान श्री राम भक्त बजरंगबली की महाआरती की गई। पूरा शहर भगवामय और भगवान श्री राम के भजन से गूंजता रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

