पूर्व सीएम का करीबी धोखाधड़ी का फरार आरोपी केके भोपाल से गिरफ्तार, राजधानी रायपुर पुलिस छत्तीसगढ़ लाने कर रही कवायद, और कई राज उजागर होने लगाए जा रहे कयास

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी के के श्रीवास्तव के भोपाल के एमराल्ड हॉटल से गिरफ्तारी की खबर है।
बताया जा रहा कि रायपुर पुलिस आरोपी केके श्रीवास्तव को भोपाल से रायपुर लाने कार्रवाई कर रही है। पूर्व सीएम के करीबी श्री श्रीवास्तव और उनके बेटे कंचन श्रीवास्तव पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड में 500 करोड रुपए का ठेका दिलवाने का झांसा दे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक से 15 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप है, 10 माह पहले रायपुर के तेलीबांधा थाने में पूर्व सीएम के करीबी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया था तब से केके और उनका बेटा फरार थे। उनकी जमानत हाईकोर्ट से भी खारिज होने के बाद से पुलिस को उनकी तलाश थी जिनके दस माह बाद भोपाल से पकड़े जाने की खबर है।
उनकी गिरफ्तारी की खबर से छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर उफान आ गया है, चर्चा है कि पकड़े गए केके और उनके पुत्र से और कई मामलों से पर्दा उठने और उनके करीबियों के जेल जाने का रास्ता खुल गया है।
श्री श्रीवास्तव कांग्रेस शासन कॉल में उस समय सीएम रहे भूपेश बघेल के बेहद करीबी थे, कहा जा रहा कि पूर्व सीएम पूजन, तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान के लिए अक्सर उनके प्रियदर्शनी नगर के निवास पर आते थे, इसके चलते प्रदेश में उनकी तूती बोलती थी प्रदेश भर के अफसर उनके आगे पीछे घूमते थे।




