ब्रेकिंग

पूर्व सीएम के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया 22 को आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का ऐलान, कहा सड़क पर उतरकर करेंगे सरकार की नाकामियों को आम

Spread the love

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई, कांग्रेस ने राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आपात बैठक कर 22 जुलाई को प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम आंदोलन का ऐलान कर दिया।
बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा में पेड़ कटाई को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन ध्यान भटकाने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने रेड डाली और उनके बेटे को बिना नोटिस सीधे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को “अवैधानिक” और “राजनीतिक बदले की भावना” से प्रेरित बताते हुए भाजपा सरकार चुन-चुनकर कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
वही आदिवासी नेता कवासी लखमा को जेल भेजने, सतनामी समाज के नेताओं को फंसाने के बाद अब उनके बेटे को भी टारगेट करने को लेकर भी अपनी बात रखी। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की खुली लूट कर रही है। वही एक टीवी, एक चप्पल और एक जग के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री को बदनाम किया गया लेकिन असली आरोपी आज भी खुले घूम रहे हैं। महादेव सट्टा एप अब भी बंद नहीं हुआ और नया एप भी शुरू हो गया है।।दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पार्टी डबल इंजन वाले सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *