ब्रेकिंग

,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

Spread the love

बिलासपुर / दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम प्रशासन ने शुक्रवार को नोटिस के चक्रव्यूह को तोड़ निर्माणाधीन भवन को गलत निर्माण बता तोड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान जमकर विरोध हुआ और हमेशा की तरह सवाल यह उठा कि बनने के बाद ही निगम के जिम्मेदार क्यो जागते है, क्या इसी तरह मौत पर ही जागेंगे


गौरतलब है कि मंगलवार शाम रिंगरोड – 2 गौरवपथ से लगे एक निजी हॉस्पिटल के सामने पत्रकार कॉलोनी के
एक निर्माणाधीन मकान की छत से गुजर रहे हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने दो श्रमिको की मौत हुई थी। सिविल लाइन पुलिस ने जैसे ही जांच शुरू कर कार्रवाई का शिकंजा कसा निगम प्रशासन की आंख भी खुल गई। अभी तक नोटिस- नोटिस का खेल- खेल रहे निगम के भवन शाखा अधिकारी ने अब इस निर्माण को गलत बताते हुए निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिरिक्त निर्माण को तोड़ने की बात कही। हर बार निर्माण के बाद जागने के सवाल पर निगम के भवन अधिकारी ने कहा कि निगम मुख्यालय और जोन कार्यालय से निर्माणकर्ता को अवैध निर्माण के एक नही 4-4 नोटिस जारी किए गए है। अब निगम आयुक्त के आदेश पर अनुमति के विपरीत अतिरिक्त निर्माण को ढहाने निगम आयुक्त ने निर्देश दिया है।

पुराना बस स्टैंड टाइप खोदा निपोरी

कार्रवाई के नाम पर निगम अमले ने विवाद के बीच निर्माणाधीन भवन के सामने की दीवार बस को एक्सीवेटर से खरोचवाया गिरवाया। जैसे पुराना बस स्टैंड पर कडरवाई के नाम पर किया गया था।

गाली खाये,,, फोन आया तो फार्मेलिटी कर लौट आये

कारर्वाई के दौरान कुछ विचित्र बात हुई, पहले जमकर गाली गलौच और विरोध हुआ, इसी बीच दो मुस्टंडे वहां पहुंचे फोन पर अफसर की बात करे उसके बाद दीवार को एक्सीवेटर से ठोंकवाने का टोटका करा अमला वापस लौट आया। चर्चा इस बात की है कि आखिर वो फोन था किसका।

भवन शाखा अधिकारी मौन


सीजीडीएनए ने निगम के भवन शाखा अधिकारी को एक बार दो बार काल किया परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया।

अनुपम तिवारी, भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *