
0 उनके अन्यत्र स्थानांतरण की की मांग 0 कहा मांग पूरी न होने पर करेंगे आंदोलन
बिलासपुर,,,छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने राजस्व विभाग की अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल पर सीनियर लिपिक से अभद्रता करने की शिकायत को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने उन्हें अन्यत्र ट्रांसफर करने की मांग की है। साथ ही इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
संघ के लिपिक कर्मचारियों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ सुनील यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अतिरिक्त कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
बाइट- डॉ सुनील यादव
प्रदेश महामंत्री
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ
