
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया ने सोमवार को बिलासपुर के उपभोक्ता आयोग न्याययालय में राज्य के प्रथम ई हियरिंग कोर्ट का शुभारंभ किया, उन्होंने कहा कि न्याय में विलंब के कारण सड़को पर न्याय करने की नौबत नही आनी चाहिए, सरकार न्याय व्यवस्था पर बहुत खर्च करती है!

इसलिए बेहतर माहौल बनाये ताकि पेंडेंसी कम हो त्वरित न्याय की व्यवस्था को बनाने में उन्होंने आमजन और अधिवक्ताओ से सहयोग का आग्रह किया!
इस अवसर पर बिलासपुर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ए के सिंघल ने कहा कि न्यायमूर्ति श्री चौरडिया के प्रयास से उपभोक्ता विवाद के प्रकरणों में कमी आई है! उन्होंने वर्तमान के प्रकरणों की जानकारी देते हुए उन्होंने सब के सहयोग से लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने की बात कही, इस अवसर पर जिला न्यायालय और हाईकोर्ट के अधिवक्तागण विधि के छात्र- छात्राये न्यायलय के स्टाफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे!
कार्यक्रम का संचालन आयोग के सदस्य आलोक पाण्डेय ने और आभार प्रदर्शन आयोग की सदस्य पूर्णिमा सिंह ने की।
