
0 इधर पुलिस प्रशासन द्वारा अपोलो को क्लीनचिट देने के मामले ने पकड़ा तूल

0 केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा सरकार की जमीन सरकार का भवन देना होगा सरकारी योजना का लाभ
बिलासपुर / क्या बिलासपुर की राजनीति में दम नही है, या फिर सत्तापक्ष की गीदड़भपकी और विपक्ष के आंदोलन का खेल चल रहा है। तभी तो बेलतरा विधायक की घुड़की और कांग्रेस के न्याययात्रा के बाद भी शासन की मुफ्त चिकित्सा योजना की अनदेखी करने पर अब केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को अपोलो को चेतावनी देनी पड़ रही है कि फोकट की जमीन फोकट का भवन ये न भूले अपोलो प्रबंधन। इधर पुलिस प्रशासन द्वारा डॉ नरेंद्र विक्रमादित्य उर्फ नरेंद्र जोन के उपचार से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समेत 27 मरीजो की मौत के मामले में क्लीनचिट देने को लेकर भी बवाल मचा है।
सवाल यह उठ रहा कि क्या अपोलो के सामने शासन प्रशासन इतना बौना हो गया… तो फिर आम आदमी चिकित्सा के लिए कहा गुहार लगाए क्योकि सरकार का दावा तो प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक मुफ्त और अच्छी चिकित्सा सेवा पहुचाने का है।
ये है ताजा घटनाक्रम
मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट मंथन सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सीएमएचओ पर भड़के और उनसे जवाब तलब किया कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को केंद्र व राज्य शासन की महती योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अपोलो अस्पताल में क्यो नहीं मिल रहा। नाराज मंत्री ने सीएमएचओ को इसकी मानिटरिंग करने और रिपोर्ट देने निर्देश दिए।
सीएमएचओ के जवाब से भड़के नाराज मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपोलो को अस्पताल के लिए मात्र 1 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से उपलब्ध कराई ताकि स्थानीय लोगों को चिकित्सा सुविधाएं और राहत मिले विडम्बना है कि फ्री की जमीन और बिल्डिंग मुहैया कराने वाली सरकार की अपनी योजनाएं ही इस अस्पताल में लागू नहीं करा पा रही है।
पिंगले से लेकर पंडित शुक्ल तक के उदाहरण फिर भी क्लीनचिट
छत्तीसगढ़ बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट की चिकित्सा के बाद पूर्व मंत्री के राइट हैंड और नगर निगम के पूर्व मेयर अशोक पिंगले की बुखार से मौत और फिर
कथित डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम के इलाज से संयुक्त मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल और 27 लोगों की मौत को लेकर खूब बवाल खूब फजीहत हुई। अब उसी अस्पताल प्रबंधन को पुलिस द्वारा क्लीन चिट देने को लेकर माहौल गरमाया है।
फिर ज्ञापन की राजनीति
इधर पुलिस प्रशासन द्वारा अपोलो अस्पताल के कथित फर्जी डॉक्टर प्रकरण में अपोलो प्रबंधन को क्लीनचिट देने के मामले में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रबंधन की भूमिका की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि कथित फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति अपोलो प्रबंधन ने की थी… तो उसकी शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल पंजीयन और अनुभव का सत्यापन करना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी थी…. ऐसे में यदि नियुक्ति प्रक्रिया में लापरवाही हुई है! तो केवल डॉक्टर ही नहीं… बल्कि अस्पताल प्रबंधन की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए…
उन्होंने बताया कि थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 0563/2025 में कथित फर्जी डॉक्टर के साथ अस्पताल प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया था… ऐसे में विवेचना के दौरान प्रबंधन को क्लीन चिट दिए जाने के आधार सार्वजनिक किए जाने चाहिए… कांग्रेस का कहना है! कि प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ला समेत 27 लोगों की मौत और सैकड़ों मरीजों से जुड़े इस मामले में संस्थागत जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है!
कांग्रेस ने मांग की है! कि अस्पताल प्रबंधन को दी गई… कथित क्लीन चिट का पुनर्विचार किया जाए… नियुक्ति प्रक्रिया और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कराई… जाए तथा यदि किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक संलिप्तता सामने आती है! तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए….उन्होंने निष्पक्ष जांच न कराने पर पीड़ित परिवारों और आमजन के साथ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गर्ग, जिला/शहर कांग्रेस सचिव दीपक कौशिक हितेश देवांगन, फ़रीद ख़ान, मनोज यादव, अनिमेष रजक, हरीश यादव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे…।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 9, 2026क्या बिलासपुर की राजनीति में दम नही…? विधायक की घुड़की और प्रशासन की चिट्टियो को ठेंगे के बाद अब केंद्रीय राज्यमंत्री ने लगाई अपोलो पर सीएमएचओ को फटकार… मांगा जवाब अपोलो क्यो रहा सरकारी योजना को नकार…
UncategorizedJuly 9, 2026दुकान बंद रहे या खुला 24 घण्टे राशन ले सकेगी थौला, शहर में बैंक एटीएम की तर्ज पर जल्द ग्रेन एटीएम…
UncategorizedJuly 9, 2026अरे कीने में एक दौ जाल फंस गई जल मछरी, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के गड्ढेदार सड़क पर कांग्रेसियों ने किया जाल फेंक मछली पकड़ प्रदर्शन… मौके पर तान दिया विधायक धरम भईया का पोस्टर…!
UncategorizedJuly 8, 2026चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ सकरी बन्द का दिखा असर, बिफरे व्यापारी संघ और नागरिकों ने बिजलीं दफ्तर का घेराव कर किया जंगी प्रदर्शन…नही खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानो के ताले…

