ब्रेकिंग

सोशल मीडिया का एक और धमाका, ग्वालियर पुलिस गाड़ी चालान कर पड़ गई खुद लफड़े में, गाड़ीवाले की पत्नी को चढ़ा देवी…मिला कुछ नही उल्टे मानमनौव्वल कर चढ़ावा चढ़ा लौटानी पड़ी बाइक की चाबी…

Spread the love

बिलासपुर/ एमपी ग्वालियर के भितरवार थाने से आई तस्वीरों को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, पूरा मामला आ बला पकड़ गला टाइप का है। यहाँ वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार दम्पत्ती को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। महिला ने थाने के अंदर ऐसा तांडव किया कि उल्टे पुलिसवालों को महिला को चढ़ावा चढ़ा उसके पति को गाड़ी की चाबी लौटानी पड़ी।

महिला जब दोनों हाथ उठाकर थिरकने और अजीब सी हरकत करने लगी तो वहां अफरा-तफरी मच गई कि उन्हें देवी चढ़ गया माताजी आई है। फिर क्या था कोई हाथ जोड़कर महिला को प्रणाम करने लगा तो कोई उसके चरण रज को गले और माथे से लगाने लगे, कोई इस वाकये को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने में लग गए। इस घटना को लेकर जितनी मुह उतनी बाते हो रही है।

हुआ ये…

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान लोहड़ी माता के दर्शन, पूजन के लिए जा रहे एक परिवार की बाइक रोकी और गाड़ी से चाबी निकाल ले गए, पति जब थाने के अंदर पहुंचा पीछे-पीछे उसकी पत्नी भी पहुँच गई फिर महिला अचानक जोर-जोर से हिलने लगी और दोनो हाथ उठाकर थिरकने लगी।

जै हो मैय्या की

अफरा-तफरी और माहौल बिगड़ते देख पुलिसकर्मी भी हलाकान हो गए और उल्टे पैसा चढ़ाने लगे जिस पुलिस कर्मी ने गाड़ी पकड़ी उसने भी माताजी को 50 रुपये की भेंट चढ़ाउसके पति को गाड़ी की चाबी लौटा उन्हें वहां से रवाना किया। चालान के शुल्क का जिक्र तक नही किया। इस वाकये के वीडियो के बाद पुलिस के इस तरह बैकफुट पर आने को लेकर जहा ग्वालियर और मध्यप्रदेश में चर्चा है वही सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद देश भर में
ये घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

महादेव आप ही कुछ कीजिये

जब माहौल गड़बड़ाया तो पुलिसवाले महिला के पति को बुला देवीजी मनाने उससे मनुहार करने लगे कि अब आप ही उन्हें शांत कराइये, पति ने महिला को मनाने के प्रयास किया लेकिन महिला हाथ ऊपर कर कुछ देर नाचती रही। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ ने कुछ पैसे भी चढ़ाए और बाद में गाड़ी की चाबी लौटाकर गाड़ी को छोड़ माता रानी को ससम्मान विदा करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *