ब्रेकिंग
Uncategorized

कहते थे जोन कार्यालय स्थापित होने पर निगम मुख्यालय के चक्कर नही काटने पड़ेंगे, जोन नम्बर 5 के अधिकारी विकास तो दूर पानी तक नही पिला पा रहे


0 जोनल व्यवस्था से उल्टे हो रहा बेड़ा गर्ग
0 तीन दिन से जूना बिलासपुर के 3 सौ घरों में पानी नही, मचा हाहाकार

बिलासपुर। नागरिकों की सुविधाओं में बढ़ोतरी का हवाला दे नगर निगम प्रशासन ने 8 जोन का गठन तो कर दिया लेकिन जोन व्यवस्था का क्या हाल है अब ये भी जान लीजिये। मामला जूना बिलासपुर के शांति लाॅज मोहल्ले का है जहां पिछले तीन दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। जॉन के अफसर पानी तक नही दे पा रहे है।

ये नमूना है जोन क्रमांक 5 और नगर निगम के अधिकारियों के उदासीन रवैये का जो 3 दिन में जलापूर्ति तक दुरुस्त नही कर सके।जूना बिलासपुर शांति लाॅज के आसपास के मोहल्ले में रविवार से नगर निगम के पाइपों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रहीं है। इससे लगभग तीन सौ परिवारो में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लेकिन नगर निगम और जॉन कार्यालय के अफसर ध्यान तक नही दे रहे

डिस्कवरी ऑफ पार्षद
इस वार्ड के नसगरिको का कहना है कि उन्होंने बड़े बड़े दावे पर भाजपा पार्षद दुर्गा प्रसाद सोनी को जिताया पर उसके बाद उनका नागरिकों से कोई वास्ता नहीं रहा। पार्षद केवल चुनाव में वोट मांगने के लिए आते हैं। मोहल्ले के नागरिकों श्यामू विश्वकर्मा, सोनू विश्वकर्मा, योगेश पटेल, सोमू मानिकपुरी, गोवर्धन प्रसाद आदि ने बताया कि इस वार्ड का पार्षद कई महीने से नही आये। उन्हें कॉल किया अधिकारियों को कॉल किया पर कोई काल ही रिसीव नही करते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button