
बिलासपुर । स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका का विमोचन समारोह शनिवार 30 अगस्त की शाम सिम्स के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। इस समारोह के मुख्यातिथि संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी शामिल होंगे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे।


शनिवार शाम 6:15 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित इस समारोह का मुख्यअतिथि संघ प्रमुख मोहनभागवत दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ करेंगे।
साथ होगी। इसके बाद मुख्यअतिथि स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन करेंगे।
विमोचन के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत समारोह को उद्बोधित करेंगे, जिसमें वे काशीनाथ गोरे के विचार, योगदान एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न प्रबुद्धजन,अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होगे, आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने तैयारियों में जुटे रहे।
