ब्रेकिंग
Uncategorized

सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने विद्यार्थियों से आइडिया लेने प्रशासन ने लांच किया चैलेंज हैकथॉन

0 बिलासपुर स्मार्ट सिटी के इस प्रतियोगिता में स्कूल-कालेज के छात्र ले सकेंगे भाग

0कलेक्टर ने छात्रों के बीच किया कॉम्पिटशन को किया लांच

0विजेता को मिलेगा प्राइज, टॉप फाइव को भी सम्मान

बिलासपुर, संभागायुक्त की नाराजगी के बाद जिला प्रशासन अब स्कूल और कालेज के छात्र-छात्राओं से मवेशी मुक्त सड़क बनाने आइडिया मंगाया है। इसी के तहत बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मवेशी मुक्त सड़क चौलेंज प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों से प्लान मंगाए गए है।

,जिसमें सड़कों में मवेशियों की पहचान और प्रबंधन, मवेशियों को सड़कों से दूर रखने के लिए आश्रय स्थल या बाड़े,मवेशियों की ट्रैकिंग और स्थानीय समुदाय को मवेशियों को गोद लेने,उन्हें बचाने और देखभाल करने जैसे कार्यक्रम में शामिल करने जैसे बिंदु शामिल है। इस प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ सुझाव या योजना तैयार करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा,वहीं श्रेष्ठ पांच सुझावों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस चौलेंज काम्पिटशन कलेक्टर अवनीश शरण,एसपी रजनेश सिंह और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं के बीच लांच किया, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को कलेक्टर ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य और सार्थकता के विषय में विस्तार से समझाया और सड़कों को मवेशी मुक्त बनाने के अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

रजिस्ट्रेशन, 24 तक-
https://hackathon.icccbilaspur.in/ लिंक पर क्लिक करके इस चौलेंज प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है, इसमें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button