ब्रेकिंग

चार- पांच महीने से नही मिला मेहनताना, निगम के गरीब ठेका कर्मियों घरो में मचा तनानाना, शासन का आदेश भी नही मान रहे जिम्मेदार…?

Spread the love

बिलासपुर / नगर निगम के 1200 से 1400 ठेका और टास्क कर्मियों को दिसम्बर के बाद से 13 मई तक मेहनताना ही नही मिला, विगत 4 महीने से वे बिना पारिश्रमिक काम कर रहे कि आज मिलेगा- कल मिलेगा। ठेकेदार कॉल रिसीव नही कर रहे निगम आयुक्त कह रहे कि न तो उनके समक्ष किसी ने शिकायत की है न किसी ने जानकारी दी है, इसलिए हकीकत है क्या ये पता नही चल सका।
खौफ इतना कि कोई पीड़ित ठेका श्रमिक खुलकर बोलने की हिम्मत नही कर रहे कि चू – चपड़ की तो कल काम से छुट्टी हो जाएगी, ये हालात तब है जब शासन निकायों को आदेश जारी कर चुका है कि हर माह के निर्धारित तारीख को ठेका- टास्क दैनिक सब को पेमेंट करना है, अब सवाल यह उठ रहा कि यदि निगम से हर माह ठेकेदार को बिल भुगतान किया जा रहा तो श्रमिको को हर माह मेहताना मिल क्यो नही रहा, और यदि ठेकेदारों को बिल का भुगतान नही किया जा रहा तो दिक्क्त क्या और कहा है। स्व उन 1200-1400 परिवारों का है जो सुबह से रात तक हाड़तोड़ मेहनत कर रहे,,,
महंगाई के इस दौर में 4-5 माह मेहनताना न मिलने से उन परिवारों का दिन कैसे गुजर रहा होगा जब भकारी भरकम वेतन वालो की हालत तंग हो रही तो इनका क्या हाल होगा, किसी को मकान का किराया चुकाना है तो किसी को बच्चे के स्कूल की फीस तो किसी को दवाइयां की चिंता है तो किसी को राशन की… सवाल यह उठ रहा कि क्या इनका मानव अधिकार नही है…

ये है हालात

बताया जा रहा कि नगर निगम में 12 से 15 लोकल ठेकेदारो ने 1200 से 1400 लेबरो की सप्लाई का ठेका ले रखा है। जिनके एवज में ठेकेदारों मासिक सवा दो करोड़ का भुगतान किया जा रहा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *