
बिलासपुर। प्रदेश के मंत्री, नेता कितने लोकप्रिय है, इसका एक और उदाहरण कोरबा जिले से सामने आया है, जहा एक युवक पर छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत में लगे पोस्टर को लाठी से पीटकर फाड़ने का मामले को लेकर मारपीट हुई समर्थकों ने देर रात तक हंगामा मचाया पुलिस को माहौल को संभालने पसीना बहाना पडा वही इस घटना ने कईं सवाल भी खड़े कर दिये।

जानकारी के मुताबिक, सीएसईबी चौक सहित शहरभर में मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत में बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे। बीती रात एक युवक को डंडे से पोस्टर निकालकर फाड़ते देखा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोका लेकिन उसने हरकत बंद नहीं की। बात धीरे-धीरे भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो उन्होंने युवक को घेर लिया। पूछताछ पर वह बहस करने लगा जिससे विवाद और बढ़ गया।
युवक की एक कार्यकर्ता ने पिटाई कर दी। उनसे बचने के लिए युवक पास के एक धार्मिक परिसर में घुस गया, मगर वहां भी कार्यकर्ता पीछा करते हुए पहुंच गए। इसी दौरान धार्मिक परिसर में मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। बात बढ़ गई और झड़प शुरू हो गई। इस बीच दोनों पक्षों में हाथापाई तक हो गई।
घटना की खबर मिलते ही इलाके के भाजपा पार्षद और स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंच गए। तनाव बढ़ते देख नगर पुलिस अधीक्षक और भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने समझाइश और सख्ती दोनों का सहारा लेकर स्थिति काबू में ली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पोस्टर फाड़ने वाले युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। अपराध दर्ज कर जांच कर रहे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने न सिर्फ प्रदेश के नेताओ की लोकप्रियता को लेकर सवाल खड़े कर दिए कि आखिर वे ऐसा क्या कर रहे कि पब्लिक इस कदर भड़क रही। इसके पहले रायगढ़ से वित्त मंत्री पर भड़कती और गाली गलौच करती महिलाओ और रायपुर क्षेत्र के छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार विधायक और अन्य मंत्री विधायको के खिलाफ आक्रोश का वीडियो भी सामने आ चुका है, सवाल यह भी कि जनता के लिए जनता द्वारा चूने गए नेता पब्लिक और सार्वजनिक हित के हिसाब से काम क्यो नही कर रहे।।
और उससे भी बड़ा सवाल क्या संविधान और पद व गोपनीयता की शपथ लेने वाले नेताओं के पोस्टर रोड डिवाइडर और खम्भो पर लगाना क्या उचित है क्योंकि इससे टकराकर बिलासपुर में ही दो मौतें हो चुकी है, और सवाल यह भी क़ि क्या इन पोस्टरों को लगाने की अनुमति है और है तो किस आधार पर दी गई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 23, 2026घोंघा नदी के तेज बहाव में बहे 3 नो मासूम के शव बरामद, स्कूल से छुट्टी के बाद शॉर्टकट के चक्कर मे नदी पार करते हुआ था हादसा
UncategorizedAugust 22, 2026साइंस कॉलेज मैदान के किराए का लफड़ा, कॉलेज प्रशासन ने लगाया मेले के गेट पर ताला, मचा बवाल…
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!



