ब्रेकिंग

आध्यात्मिक प्रवक्ता कथावाचक जया किशोरी का 3 दिवसीय मायरा कथा एवं भजन शुक्रवार से, कलेक्टर व एसएसपी ने लिया कथा स्थल मिनोचा कालोनी मैदान का जायजा

Spread the love

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने मिनोचा कालोनी में 9 जनवरी से आयोजित कथा वाचक जयाकिशोरी के 3 दिवसीय कथा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजक मंडल श्री प्रेम सेवा समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब तलब किया और व्यवस्था बनाने बल मुहैया कराने आश्वासन दिया।
मिनोचा कॉलोनी गार्डन के पास आयोजित कथावाचक जया किशोरी के 3 दिवसीय नानी बाई के भजन कथा मायरा के लिए यहां भव्य पंडाल तैयार है। तीनो दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मायर कथा एवं भजन कार्यक्रम होगा।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुचे कलेक्टर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने श्री प्रेम सेवा परिवार के सदस्यों से तैयारी के संबंध में चर्चा कर कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की बैठक व्यवस्था, आने- जाने के मार्ग, सुरक्षा , पार्किंग व्यवस्था व अन्य सुविधाओं को लेकर अधिकारियों और सेवा परिवार के सदस्यों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा है कि श्रद्धालुओं को यहां किसी प्रकार की परेशानी ना हो पार्किंग व्यवस्था समुचित होना चाहिए साथ ही बुजुर्गों के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए , कथा स्थल में बैठक व्यवस्था के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


आयोजन समिति ने बताया कि आठ जगह में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, मुख्य मार्ग पार्किंग स्थल से कथा पंडाल तक पहुंचाने हेतु बुजुर्गों के लिए निशुल्क 50 ई-रिक्शा की व्यवस्था, कथा स्थल के पूरे परिसर के सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के अलावा चिकित्सा व्यवस्था व पुलिस कंट्रोल रूम के लिए स्थल तय किया गया है।

श्री प्रेम सेवा परिवार ने बताया कि मायरा कथा भजन महिलाओं में ज्यादा प्रचलित है। नानी बाई का मायरा के कथा का प्रचार प्रसार पूरे विश्व में जया किशोरी के द्वारा किया जा रहा है । जया किशोरी मायरो को अपने कथा एवं भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रवण पान करा रही हैं। बिलासपुर में यह पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। श्री प्रेम सेवा परिवार आयोजन समिति को जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा सहयोग मिल रहा है। कथा स्थल तक पहुंचने के लिए चार द्वार बनाए गए हैं। गेटक्रमांक 1 2 3 से ही प्रवेश कथा स्थल तक रहेगा, गेट नंबर 4 विशिष्ट अभ्यागत जनप्रतिनिधि के लिए होगा। सभी श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था की गई है। जया किशोरी के मायरो कथा एवं भजन का सीधा प्रसारण भी होगा। समिति ने श्रोता श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग और निर्धारित प्रवेश द्वारा से ही कथा स्थल पर समय से पूर्व प्रवेश कर अपना स्थान सुनिश्चित करने आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *