ब्रेकिंग
Uncategorized

बिलासपुर में पुलिस का मेगा एक्शन, वारंटी-फरारों की निकली हवा, जिलेभर में ताबड़तोड़ दबिश देकर 201 वारंट तामील, 21 आरोपी गिरफ्तार, निगरानी बदमाशों की भी हुई सख्त चेकिंग, पुलिस अभियान से अपराधियों में मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,,  पुलिस ने जिलेभर में समंस, वारंट तामिली और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापक विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालय से जारी लंबित समंस और वारंटों की तामिली सुनिश्चित करना, लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ना और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखना था।


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कुल 201 वारंट तामील किए। इनमें 77 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट और 39 स्थाई वारंट शामिल हैं। इसके अलावा 163 समंस भी संबंधित लोगों को तामील किए गए।
विशेष अभियान में विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे, जिन्हें लगातार निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ा गया।


अभियान के दौरान जिले में सक्रिय निगरानी गुंडा और बदमाशों की भी व्यापक जांच की गई। पुलिस ने 104 निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया और उन्हें सख्त हिदायत दी।
बिलासपुर पुलिस की इस विशेष कार्रवाई में कुल 489 कार्यवाहियां की गईं। अभियान के बाद अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप का माहौल देखा गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने, कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

बाइट,,, पंकज पटेल ASP शहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button