0 किससे करे शिकायत फ़ूड कंट्रोलर मोबाइल तक रिसीव नही करते
0 आखिर क्या कर रहा खाद्य महकमा, शहर में ऐसा तो गावो में क्या होगा रवैय्या


बिलासपुर।सस्ता चाऊर सब्बो सेती खुशी बगरगे चारो कोती पर चांटीडीह के गरीब राशन कार्डधारी दुखी है। 17 तारीख हो गया अभी तक दुकान ही नही खुल रहा। गरीब राशनकार्डधारियो के घर खाने के लिए चावल तक नही है। वे बोरी और राशनकार्ड लेकर सुबह शाम दुकान के चक्कर काट रहे है। जब सम्भागीय मुख्यालय में जहाँ सम्भागायुक्त और कलेक्टर बैठ रहे वहॉ ये हाल है तो दुरस्त ग्रामीण क्षेत्र में क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सवाल यह उठ रहा कि जिले भर के राशन दुकानों की मॉनिटरिंग करने वाले खाद्य महकमे के अफसर क्या कर रहे जिन्हें मोबाइल तक रिसीव करने तक कि फुर्सत नही है।
आप खुद देखिए ये चाटीडीह रामायण चौक किसानपारा का जय बुढी मैय्या सहायता समूह का राशन दुकान है जहां ताला लटक रहा। दुकान के बाहर दुकान खुलने का समय भी दीबार पर अंकित है लेकिन मोहल्लेवासी और परेशान कार्डधारक बता रहे कि दुकान 17 दिन से खुली ही नही वे रोज चावल के लिए सुबह शाम चक्कर काट रहे है।

बताया जाता है यहां करीब 50 और 100 मीटर की दूरी पर दो और राशन दुकान है। विभाग ढिंढोरा भी पीट चुका है कि कार्डधारी दूसरे दुकान से भी राशन ले सकते है कही से भी राशन ले सकते है पर योजना का क्या हाल है आप भी जान लीजिए दोनों दुकानदारों ने स्टॉक का रोना रो उन्हें चावल देने से मना कर दिया। मीडिया की टीम जब कवरेज के लिए मौके पर पहुची बखेड़ा खड़ा हुआ तब इन दुकानदारों ने इन्हें राशन देने की बात कही।
सवाल यह उठ रहा कि जब सरकार की योजना है तो राशनकार्डधारकों को चावल के लिए रोना क्यो पड़ रहा है।
क्या कह रहे राशन कार्डधारी
और फ़ूड कंट्रोलर कह रहे
सीजीडीएनए की टीम ने इस सम्बंध में फ़ूड कंट्रोलर अनुराग भदौरिया से मोबाइल पर चर्चा की तो उनका कहना है कि आप दुकान का नम्बर और तस्वीर खींचकर भेजिए कार्रवाई करेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

