0 दिवाली पर आया था अपने घर मुखबिर की सूचना पर धराया
0 इतने बड़े सरकारी अमले में कोई दोषी नही

बिलासपुर। खमतराई में मकान तोड़ने और 25 एकड़ सरकारी जमीन के कब्जे को हटाने के नोटिस के बाद मचे बवाल के बीच मोटी रकम लेकर लोगो को सरकारी जमीन बेचने के मामले में फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के 6 आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके है। पुलिस के मुताबिक सकरी थाना क्षेत्र अमीरी निवासी खमतराई हल्का नम्बर 25 के पटवारी रमेश कुमार वैष्णव ने गत 15 अक्टुबर को नायाब तहसीलदार/कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन

के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 को शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू लोग अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये हैं। पुलिस ने बवाल मचने के बाद आरोपी शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को पूर्व में गिरफ्तार किया 38 वर्षीय आरोपी मणीशंकर सूर्यवंशी इसके बाद से फरार था । मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मणीशंकर दिवाली पर अपने घर आया है। पुलिस टीम ने आरोपी मणिशंकर को रविवार को उसके पुरानी बस्ती अम्बेडकर चौक खमतराई स्थित निवास से धर दबोचा।आरोपी को धारा – 420, 467, 468, 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
*और सरकारी अमला फिर निर्दोष*
सरकारी जमीनों की निगरानी के लिये इतना बड़ा राजस्व अमला और अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने वाला नगर निगम का अमला है पर किसी को खमतराई के 25 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे और खुलेआम खरीदी बिक्री की भनक तक नही लगी। हमेशा की तरह पक्का मकान और झोपड़ियां तनने के बाद ही सरकारी अमला जागा। मामले में शायद सरकारी अमले का इस बार भी कोई दोष नही तभी तो किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



