ब्रेकिंग

दीक्षांत में लाखों की फिजूलखर्ची पर NSUI का हल्लाबोल, रंजेश सिंह बोले– आमदनी चवन्नी, खर्चा रुपैया; विश्वविद्यालय को दिया कड़ा ज्ञापन…

Spread the love


बिलासपुर,,,, NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव तारनीश गौतम को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया! ज्ञापन में दीक्षांत समारोह के नाम पर हो रहे भारी खर्च तथा विश्वविद्यालय में भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन को लेकर गंभीर आपत्तियाँ दर्ज की गईं!



रंजेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बिना निविदा, बिना प्रकाशन तथा बिना कार्यपरिषद की स्वीकृति के 23,60,000 रुपये का डोम (टेंट) टेंडर जारी किया गया…जो नियमों के विरुद्ध है!उन्होंने कहा कि “आमदनी चवन्नी खर्चा रुपैया” की स्थिति बन चुकी है! जबकि विश्वविद्यालय बुनियादी सुविधाओं से वंचित है!



NSUI ने अपनी तीन प्रमुख मांगें कुलसचिव के समक्ष रखीं!
पहली, प्रत्येक वर्ष दीक्षांत समारोह में 60 लाख रुपये से अधिक राशि व्यय करने पर तत्काल रोक लगाई जाए और पं. रविशंकर विश्वविद्यालय तथा हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की तरह कम खर्च वाली प्रक्रिया अपनाई जाए, ताकि यह धन छात्रहित में लगाया जा सके!

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आज तक विश्वविद्यालय कैंपस में हॉस्टल तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है! और इसी कारण विश्वविद्यालय NAAC मान्यता तक प्राप्त नहीं कर पाया है! धनाभाव के चलते विश्वविद्यालय की जमीन भी पुलिस विभाग के क्वार्टर हेतु बेची गई, जिस पर प्रशासन मौन रहा!



दूसरी, समस्त खरीदी-बिक्री और आयोजन कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए भंडार क्रय नियमों का पालन अनिवार्य किया जाए,

ताकि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुँचाने या भ्रष्टाचार जैसी स्थिति उत्पन्न न हो!



तीसरी, कार्यक्रमों का खर्च विश्वविद्यालय की आमदनी के अनुरूप हो और विश्वविद्यालय का अधिकतर बजट छात्र सुविधाओं पर व्यय किया जाए!



कुलसचिव तारनीश गौतम ने ज्ञापन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमों के पालन और अत्यधिक व्यय की समीक्षा कर छात्रहित में उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया!


ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI के सभी पदाधिकारी एवं छात्रनेता उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *