ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….

बिलासपुर,,,, भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी श्रेष्ठ स्थान प्रदान किया गया है! इसी महान गुरु-परंपरा के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता एवं समर्पण भाव व्यक्त करने के उद्देश्य से विवेकानंद केंद्र, शाखा बिलासपुर द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ…. कार्यक्रम में केंद्र के कार्यकर्ताओं, सदस्यों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर गुरु-परंपरा के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया….

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तीन ओंकार,”ओम भद्रं करणी” प्रार्थना तथा गुरु वंदना गीत के साथ किया गया…. इसके उपरांत केंद्र के स्वाध्याय प्रभारी ज्योत्सना मिश्रा द्वारा माननीय निवेदिता दीदी का संदेश पत्र का वाचन किया गया…. युवा प्रमुख द्वारा विवेक वाणी की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई….. जिसने उपस्थित सभी जनों में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास, सेवा-भाव एवं चरित्र निर्माण की प्रेरणा का संचार किया…. विवेकानंद केंद्र ,नगर प्रमुख डॉ सुषमा पंड्या जी के द्वारा अतिथियों  का परिचय दिया गया….

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंडित  दुर्गेश जी महाराज, राष्ट्रीय भागवताचार्य ने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा…. कि भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं…. बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला पथ-प्रदर्शक होता है! गुरु के सान्निध्य में ही व्यक्ति का व्यक्तित्व परिष्कृत होता है! तथा वह अपने जीवन के उच्चतम लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है! उन्होंने स्वामी विवेकानंद एवं उनके पूज्य गुरु श्रीरामकृष्ण परमहंस के अद्वितीय गुरु-शिष्य संबंध का उल्लेख करते हुए कहा…. कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण, अनुशासन और सेवा-भाव ही जीवन की वास्तविक सफलता का आधार हैं! मुख्य अतिथि डाॅ ओम माखिजा जी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ….
गुरु वंदना की प्रस्तुति श्रीमती सुमिता दासगुप्ता जी एवं अनुष्का मिश्रा जी के द्वारा किया गया….

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतीक शर्मा, विभाग संचालक एवं विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार गुप्ता, नगर  सह संचालक रहे….

कार्यक्रम का कुशल संचालन सह नगर प्रमुख विवेक पांडेय ने किया…. अपने सहज एवं प्रभावी संचालन से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को गरिमामय एवं अनुशासित स्वरूप प्रदान किया….
अंत में टिकेश्वर कौशिक ने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा…. कि विवेकानंद केंद्र का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज में सशक्त करना है! उन्होंने सभी से केंद्र की नियमित गतिविधियों में सहभागिता कर समाज एवं राष्ट्रहित में अपना सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया….
कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ…. पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, आत्मीयता एवं राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा…. गुरु पूर्णिमा उत्सव में डॉ उल्हास वारे, डॉ संजय आयदे, डॉ विनय गुप्ता, डॉ अतुल दुबे, डॉ मिश्रा, बाबूलाल पंड्या,  मोहन पुजारी, भरत पाथ मोडे, अनिल साहू, परिहार, राजेंद्र पांडे, सुनील पांडे, डॉ तिवारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक कुल 36 कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही….

Author Profile

Santosh Shriwas
Latest entries