ब्रेकिंग

कुलपति प्रो चक्रवाल से नही सम्हल रहा सीयू, अब शिक्षा के मंदिर में चाकूबाजी की नौबत

Spread the love


0 यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन
0 रसोइया सनसाइन आलुगुण्डा मांगने पर लहरा रहा चाकू

बिलासपुर। विवादित कुलपति से गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (जीजीयू) का प्रशासन नही सम्हल पा रहा है।
तात्या भील बालक छात्रावास में रविवार शाम मेस संचालक द्वारा नाश्ते में आलूगुंडा देने से इनकार करने पर बीटेक छात्र और रसोइए के बीच विवाद हो गया आरोप है कि रसोइए ने बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष अग्रवाल को चाकू लेकर दौड़ाया। जिससे होस्टल परिसर में अफरा तफरी मच गई। विद्यार्थियों ने पुलिस गाड़ी को घेर जमकर नारेबाजी की जिससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।


ये वारदात रविवार शाम करीब 6 .30 बजे की हैं, बताया जा रहा कि मेस का संचालन कर रही ‘सनशाइन’ फर्म के रसोइए और बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हर्ष अग्रवाल के बीच आलुगुण्डा को लेकर विवाद हुआ गाली-गलौज के बाद रसोइया किचन प्लेटफॉर्म फांदकर छात्र की ओर दौड़ा। इसी दौरान दोनों के बीच गैलरी में जमकर हाथापाई हुई, जिसे देख अन्य छात्र भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन हरकत में आया। टीआई भावेश शेंडे ने मेस के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा। बताया जा रहा कि माहौल तब बिगड़ा जब कर्मचारियों ने छात्रों को धमकी दी।
बताया जा रहा कि मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज में शाम 6:32 बजे छात्र और रसोइए के बीच विवाद और रसोइया द्वारा हाथ मे चाकू लेकर छात्र को दौड़ाने और छात्र के जान बचाकर भागने और पीछे दौड़ती छात्रों की भीड़ दिखी है।

थाना प्रभारी के अनुसार छात्रों ने रसोइए पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। वहीं, रसोइए का कहना है कि वह सब्जी काट रहा था, इसलिए चाकू हाथ में था और उसने हमला नहीं किया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कुलसचिव और डीएसडब्ल्यू भी मौके पर पहुंचे। 7
जब से डॉक्टर आलोक चक्रवाल ने कुलपति का पदभार सम्हाला है आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है, हिन्दू विद्यार्थियों को मुस्लिम विद्यार्थियों के साथ जबरिया नमाज पढ़ाने से लेकर साहित्यकार को अपमानित कर समारोह से बेइज्जत कर निकालने के बाद अब शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक चाकूबाजी की घटना ने जाहिर कर दिया कि ये कुलपति प्रो चक्रवाल से यूनिवर्सिटी का प्रशासन नही सम्हल रहा। घटना का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा…

प्रो चक्रवाल को गुस्सा क्यो आया?

सीयू के कुलपति को आयोजन के दौरान गुस्सा क्यो आया, वे क्यो आमंत्रित साहित्यकार पर भड़के और क्यो उन्हें समारोह से बाहर निकालने को कहा इसको लेकर तरह तरह की चर्चा है… ये इतना गम्भीर और शर्मनाक मुद्दा है कि इसे खबर में लिखना कतई उचित नही,,, लेकिन इसको लेकर सीयू प्रशासन की जमकर थू …थू हो रही कुलपति को हटाने जनसैलाब उमड़ रहा लेकिन सत्तासीन पार्टी के अनुषांगिक सन्गठन से निकालकर बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति के पद तक पहुँचे जिससे भाजपा भी निशाने पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *