
बिलासपुर। बिलासा कला मंच का दो दिवसीय 36 वां झमाझम बिलासा महोत्सव 14 एवं 15 मार्च को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आजोजित किया जा रहा है। 14 मार्च को शाम 7 बजे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस महोत्सव की अध्यक्षता कोटा विधायक

अटल श्रीवास्तव करँगे और चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के
प्रदेश सहसंयोजक डॉ रजनीश पाण्डेय इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि होंगे।
बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि लोक कला के संरक्षण और अंचल के लोककलाकारों को मंच देकर उन्हें एक मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करने हर साल 3 दिवसीय बिलासा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा था जिसे इस साल दो दिवसीय किया गया है, महोत्सव 14 मार्च को शाम 7 बजे आरंभ होगा, इस झमाझम आयोजन में रायपुर के लोककलाकर गौतम चौबे एवं साथी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ददरिया, नाचा की प्रस्तुति, राजनांदगांव की लोक कलाकार हिमानी वासनिक एवं साथी कलाकारों द्वारा भर्तृहरि गायन, बिलासपुर के लोक कलाकार रामावतार चंद्राकर और साथी कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत संगीत नृत्य का रंगझाझर और स्कूली बच्चों द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
इज़के अलावा इस अवसर पर बिलासा लोककला सम्मान लोकगायिका हिमानी वासनिक राजनांदगांव को बिलासा साहित्य सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार नंदराम यादव मुंगेली को बिलासा सेवा सम्मान समाजसेवी ईश्वर श्रीवास ग्राम जोंधरा को दी जाएगी वही लेखक,पत्रकार सुरेश सिंह बैस द्वारा लिखित किताब बोलती परछाइयां का विमोचन कराया जाएगा। 15 मार्च को रात 7
बिलासा महोत्सव के समापन समारोह में बालोद के लोककलाकार संजू सेन और साथी कलाकारों द्वारा 50 से ऊपर वाद्य यंत्रों के साथ लोकसंगीत की प्रस्तुति होगी वही सुप्रसिद्ध लोकगायिका रेखा देवार और उनकी मंडली देवार कर्मा नृत्य की नयनाभिराम प्रस्तुति के बाद रायपुर की लोक कलाकार प्रभा कटारे तथा 25 कलाकारों द्वारा बारहमासी गीत संगीत नृत्य और आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन होगा तत्पश्चात लिमहागढ़ के कलाकारों द्वारा आदिवासी करमा नृत्य की प्रस्तुति होगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे, अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे, वही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष
विशेषर सिंह पटेल इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि होंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

