ब्रेकिंग

बेहतर पुलिसिंग के लिए बीट व्यवस्था लागू, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

Spread the love

बिलासपुर। जिला पुलिस बल ने सूचनाओं के आदान-प्रदान और सामुदायिक पुलिसिंग के लिए बीट व्यवस्था को मजबूत बनाने कवायद शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली टीआई विवेक पाण्डेय ने अलग- अलग बीट के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों की बैठक आयोजित कर सभी से सहयोग की अपील की है ताकि शांति व्यवस्था बनाई जा सके।


सिटी कोतवाली टीआई विवेक पाण्डेय ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र को 28 बीट में बांटकर एक- एक आरक्षक को बीट का दायित्व दिया गया है, आरक्षकों पर सुपरविजन के लिए हवलदार एएसआई को भी दायित्व सौंपा गया है, जो सतत क्षेत्र की मॉनिटरिंग करेंगे।

उन्होंने बताया कि बीट व्यवस्था बनाने का उद्देश्य क्षेत्र के जनप्रतिधियो और वरिष्ठजनों से सहयोग लेकर इलाके में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखकर शांति व्यवस्था बनाना है।
पुलिस कप्तान एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है।

विवेक पाण्डेय, टीआई सिटी कोतवाली बिलासपुर