ब्रेकिंग

हर-हर महादेव के जयघोष, सांटे के सांय- सांय की गूंज और बाजे-गाजे के साथ देवरीखुर्द में निकली ईशर गौरा की भव्य बारात, शिवमय रहा माहौल…

बिलासपुर। देवरीखुर्द में बुधवार को भगवान शिव और माता गौरा के विवाहोत्सव के उपलक्ष्य में ईशर गौरा महापर्व पर बाजे-गाजे की धुन, हर-हर महादेव के जयकारे और आतिशबाजी के साथ भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। ये आयोजन था मोहल्ले के परते परिवार का जिसमे पूरी बस्ती के रहवासी शामिल हुए।

होम धूप से महकते वातावरण के साथ लकड़ी के पाटे पर विराजी भगवान शिवजी और भगवती माता पार्वती की मूर्तियों को सिर पर रखकर बाजे गाजे के साथ झूमती निकली माताओं व बहनों के साथ बस्ती के सैकड़ो महिलाएं और पुरुष शिवजी की बारात में शामिल होकर पुण्य लाभ के भागी बने।

बस्ती की गलियों से होकर गुजरी बारात का जगह-जगह ईशर गौरा का पूजन कर श्रद्धालुओं ने बारातियों का फूल बरसा स्वागत किया और भोग प्रसाद व अन्य खाद्यान का वितरण किया। शिवभक्ति में डूबे श्रदालुओं के उत्साह और पारंपरिक रस्मों ने ईशर गौरा महापर्व की सांस्कृतिक छटा को जीवंत कर दिया।

बस्ती भ्रमण के बाद तोरवा पावर हाउस, तोरवा मेनरोड होते हुए भगवान शिव की बारात छठघाट पहुंची, जहां विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार विसर्जन की रस्म पूरी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ईशर गौरा महापर्व ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ की लोकआस्था और परंपराएं आज भी लोगों के जीवन में गहरी जड़ें जमाए हुए हैं। ये सन्देश है कि ये उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, लोकसंस्कृति, प्रकृति की पूजा और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को सहेजने का पर्व है।


000

सुभाष सिंह परते, प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *