
बिलासपुर,,, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आगामी 30 नवंबर 2026 से आयोजित की जाने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि में वृद्धि कर विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने की मांग को लेकर NSUI जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक एस.आर. कमलेश से मिलने पहुंचा…

इस दौरान NSUI जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने क्षेत्रीय अपर संचालक एस.आर. कमलेश को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया एवं विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए छात्रहित में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया…

रंजेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा 30 नवंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित किए जाने के निर्णय से हजारों नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों के सामने परीक्षा की तैयारी को लेकर असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है! विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूर्ण करने और परीक्षा से पूर्व पुनरावर्तन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है! नई शिक्षा नीति (NEP) का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अध्ययन के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना है! लेकिन वर्तमान परीक्षा कार्यक्रम विद्यार्थियों के हितों के अनुरूप प्रतीत नहीं होता…

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए… न कि केवल परीक्षा आयोजित करने की जल्दबाजी करनी चाहिए। विद्यार्थियों को कम से कम तीन माह का पर्याप्त शैक्षणिक समय उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि वे बिना मानसिक दबाव के परीक्षा की तैयारी कर सकें…

इस अवसर पर क्षेत्रीय अपर संचालक एस.आर. कमलेश ने NSUI प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा छात्रहित में उचित निर्णय लेने के संबंध में सकारात्मक पहल करने की बात कही…

रंजेश सिंह ने कहा कि NSUI सदैव विद्यार्थियों के अधिकारों और उनके शैक्षणिक भविष्य की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। हमें उम्मीद है कि उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा तिथि में वृद्धि के संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।
रंजेश सिंह ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा यह विषय है और NSUI छात्रहित में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा।
ज्ञापन सौपते हुऐ छात्र प्रतिनिधि करन यादव, राजा खान, अंशु गोस्वामी, आशीष यादव, मनीष गोस्वामी, कमल सुल्या मौजूद रहेंl

